{"_id":"5d1e43f08ebc3e3cda1f1f0d","slug":"1562264536208-hapur-news53","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों के चयन की परीक्षा 8 जुलाई को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों के चयन की परीक्षा 8 जुलाई को होगी
विज्ञापन

हापुड़। जिले के 100 परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के लिए शिक्षकों के चयन की परीक्षा 8 जुलाई को मेरठ रोड स्थित दीवान इंटर कालेज में होगी। 250 शिक्षक इस परीक्षा में भाग लेंगे।
परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के लिए शासन ने शिक्षकों का चयन करने के आदेश बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। जिलेभर के 100 स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम से चलाने के लिए चयनित किया गया है। बीते दिनों इच्छुक शिक्षकों से आवेदन मांगें गए थे। 250 शिक्षकों ने अंग्रेजी माध्यम से स्कूलों में पढ़ाने के लिए आवेदन किए थे। शासन के आदेश पर परीक्षा की तिथि 8 जुलाई घोषित की गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक निशा आस्थाना ने बताया कि इस परीक्षा को संपंन्न कराने के लिए मेरठ रोड स्थित दीवान इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सुबह 10 से 12 बजे तक परीक्षा करायी जाएगी, इसकी तैयारी पूरी करा ली गई है।