फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   टोल प्लाजा पर लोकल वाहनों से वसूली नहीं रुक रही

टोल प्लाजा पर लोकल वाहनों से वसूली नहीं रुक रही

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर लोकल वाहनों से वसूली नहीं रुक रही
टोल प्लाजा पर अवैध वसूली से व्यापारी भड़के
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। टोल प्लाजा पर लोकल वाहनों से वसूली बंद न होने से नाराज व्यापारियों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। व्यापारियों का आरोप है कि टोल प्लाजा पर कर्मचारियों आए दिन अभद्रता और मारपीट करते हैं।
ब्रजघाट गंगानगरी में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बृहस्पतिवार को बैठक हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने कहा कि लोकल वाहनों से अवैध वसूली का विरोध करने वालों से टोल कर्मी आए दिन मारपीट और अभद्रता करते आ रहे हैं, लेकिन कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस प्रशासनिक स्तर से कोई कार्रवाई न होने पर टोल कर्मियों का हौसला और भी बढ़ता जा रहा है। कहा कि ब्रजघाट के सैकड़ों लोग गढ़ और गढ़ के सैकड़ों लोग ब्रजघाट में कामकाज करते हैं, जिन्हें प्रतिदिन दो बार टोल प्लाजा को पार करना पड़ता है। लेकिन इस दौरान हर बार टोल कर्मी उत्पीड़न, अभद्रता और मारपीट कर जबरन रसीद काट रहे हैं। वहीं बैठक में राकेश डिश, दीपक गौड़, शिवम शर्मा ने गंगा से जुड़े दुर्लभ जलीय जीव जंतुओं के लिए गंभीर खतरा बन रहीं मोटर बोटों का संचालन पूरी तरह बंद कराने, नावों में क्षमता से अधिक सवारी लादकर हादसों को न्योता देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, निर्धारित दर से अधिक वसूली पर अंकुश लगाने की मांग की। बैठक में तय हुआ कि ब्रजघाट से जुड़ीं समस्याओं का निराकरण कराने को एक समिति का गठन भी किया जाएगा। मौके पर दीपक गौड़, भरत शर्मा, हेमंत गौड़, प्रमोद चौहान, पुष्पेंद्र वर्मा, हरीश नागर, वेदप्रकाश शर्मा, मंगल पंडित, संतोष पटेल, विपिन नागर, उमेश ठाकुर, अखिल शर्मा, धनश्याम शर्मा, सिद्वार्थ भारद्वाज, वीरपाल यादव, डॉ. भागमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चेतावनी के बाद भी नहीं बदले हालात
- टोल प्लाजा पर लोकल वाहनों से वसूली और विरोध करने वालों से मारपीट समेत अभद्रता होने की घटनाओं को तहसील प्रशासन ने काफी गंभीरता से लिया था, जिसके चलते टोल का संचालन कर रही कंपनी को दोबारा नोटिस भी भेजे गए थे मगर इसके बाद भी टोल कर्मियों के आचरण में कोई अपेक्षित बदलाव नहीं आ पाया है। एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि लोकल वाहनों से टोल वसूली और विरोध करने वालों से होने वाली मारपीट समेत अभद्रता पर अंकुश लगाने के मकसद से टोल संचालक कंपनी को दो बार नोटिस भिजवाए जा चुके हैं। लेकिन अगर इसके बाद भी लोकल वाहनों से वसूली और विरोध करने वालों से मारपीट अथवा अभद्रता हुई तो फिर दोषियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed