फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   नगर पालिका गृह कर के रूप में कर रहा अवैध वसूली

नगर पालिका गृह कर के रूप में कर रहा अवैध वसूली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका गृह कर के रूप में कर रहा अवैध वसूली
नगर पालिका गृह कर के रूप में कर रहा अवैध वसूली
विज्ञापन


हापुड़। नगर पालिका द्वारा गृह कर के नाम पर लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। गृह कर के रूप में नगर पालिका के द्वारा भारी भरकम धनराशि का नोटिस नागरिकों के घर भेजा जा रहा है। कई घर तो ऐसे हैं जिनका किसी भी तरह से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा उसके बावजूद एक साल की गृह कर की वसूली के रूप में 50 हजार का नोटिस जारी कर दिया गया है। लोग अपनी शिकायत लेकर नगरपालिका कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है ।
नगर पालिका हापुड़ में गृह कर विभाग में अनियमितताओं का बोलबाला है। कोठी गेट निवासी राहुल का मकान दिल्ली रोड स्थित अपना घर कॉलोनी में भी है। उसका गृहकर 443 रुपए प्रति वर्ष के हिसाब से था लेकिन पिछले सात सालों का गृह कर का नोटिस जारी किया गया है जो कि 64 हजार है। सात सालों के दौरान ना तो उन्हें किसी तरह का नोटिस जारी किया गया और ना ही कर जमा करने के लिए किसी तरह की कोई सूचना दी गई। इसी तरह से जैन लोक निवासी एक व्यक्ति का राजीव बिहार कॉलोनी में मकान बंद पड़ा हुआ है जिसकी गृह कर राशि के रूप में एक साल की राशि 50 हजार का नोटिस भेज दिया गया है। लोगों का आरोप है गृहकर भुगतान का कोई सिस्टम नहीं है। कार्यालय में जाकर गृह कर को बिना किसी नियम के सेटिलमेंट कर दिया जाता है। जो नगर पालिका द्वारा अनियमितताओं और धांधली की ओर इशारा कर रहा है।
विज्ञापन

कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार का कहना है कि टैक्स के नोटिस सही हैं और नियमानुसार ही भेजे गए हैं। यदि किसी को कोई समस्या है तो वह कार्यालय में आकर उनसे संपर्क करें, समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed