फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हाईवे पर संभल कर निकलें, गंगा भक्तों का हुजूम उमड़ रहा

हाईवे पर संभल कर निकलें, गंगा भक्तों का हुजूम उमड़ रहा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर संभल कर निकलें, गंगा भक्तों का हुजूम उमड़ रहा
ज्येष्ठ पूर्णिमा आज: हाइवे पर जरा संभलकर निकलें
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। ज्येष्ठ पूर्णिमा आज है। इस पर पावन अवसर पर ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाने वाले बाहरी प्रांतों के भक्तों का आगमन तेज हो गया है। तीर्थनगरी समेत सैकड़ों धर्मशाला, मंदिर और आश्रमों में चहल पहल बढ़ गई है।
ज्येष्ठ पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सोमवार (आज) स्नान और दान जैसे धार्मिक अनुष्ठान करने वाले गंगा भक्तों की हर मनौती पूरी होती है। गंगास्नान के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्टर्न यूपी के दूरस्थ जनपदों के भक्तों का आगमन शुरू हो गया है। भक्तों की भीड़ के चलते धर्मशाला, आश्रम और मंदिर परिसरों में भी रौनक बढ़ गई है। देर रात में आने वाले हजारों भक्तों को धर्मशाला, मंदिर और आश्रमों की बजाए इधर उधर रात बिताने को मजबूर होना पड़ सकता है।
विज्ञापन

गंगास्नान से मिलते हैं मनोवांछित फल
प्राचीन पंचायती मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुरेंद्र प्रसाद शर्मा और भद्रकाली मंदिर के पुजारी पंडित रमाशंकर तिवारी का कहना है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मोक्ष दायिनी में आस्था की डुबकी लगाकर गरीब निराश्रितों को भोजन वस्त्र का दान करने वाले पापों से मुक्त होकर मनोवांछित फल के भागीदार बनते हैं। पंडित रमाशंकर तिवारी ने बताया कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सोमवार तड़के में चार बजे ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान प्रारंभ होगा, जो सूर्यास्त होने तक निरंतर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा किनारे की बेरिकेडिंग, चौकसी बढ़ाई
दशहरा मेले के दौरान अमरोहा वाली साइड में कच्चे घाट पर डुबकी लगाने के दौरान एक ही परिवार के सात सदस्यों की गंगा में डूबने से मौत होने के बाद शनिवार की देर शाम को ब्रजघाट गंगा में दिल्ली के सीबीआई इंस्पेक्टर अमर सक्सेना की डूबने से मौत होने पर पालिका प्रशासन ने चौकसी और बढ़ा दी है। चेयरमैन सोना सिंह और ईओ अमिता वरुण ने बताया कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर डुबकी लगाने आने वाले भक्तों की सुविधा से जुड़ीं सभी तैयारी पूरी तरह चाक चौबंद कर ली गई हैं। गंगा किनारे बेरिकेडिंग, डूबने वालों को बचाने के लिए नावों समेत गोताखोर, गंगा किनारे पथप्रकाश और सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।


- कैसे रहेगी पुलिस की व्यवस्था।
ब्रजघाट चौकी इंचार्ज मनीष चौहान ने बताया कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के मद्देनजर तीर्थ नगरी में भक्तों का आवागमन प्रारंभ हो गया है, जिसके मद्देनजर नेशनल हाईवे को जाममुक्त रखने समेत भक्तों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पूरी तरह चाक चौबंद प्रबंध किए गए हैं। नेशनल हाईवे पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ की तरफ जाने वाले भक्त ब्रजघाट से पलवाड़ा रोड वाया डेहरा कुटी से वैट होकर जाम से बचते हुए हाईवे पर पहुंच सकेंगे। मेरठ, बागपत, बड़ौत, किठौर क्षेत्र के भक्त गांव अल्लाबख्शपुर के सामने से महमाई रोड होकर गढ़ कस्बे से निकलकर मेरठ रोड पर पहुंच सकेंगे। बुलंदशहर, स्याना, औरंगाबाद के भक्त ब्रजघाट वाया पलवाड़ा रोड होकर लौट सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed