फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गांव के ही लोगों ने किया मकान पर कब्जा

गांव के ही लोगों ने किया मकान पर कब्जा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
गांव के ही लोगों ने किया मकान पर कब्जा
मकान पर किया कब्जा, विरोध पर दंपति को पीटा
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव नंगौला निवासी दंपति ने गांव के कुछ लोगों पर मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने पर मामले की शिकायत एसपी से की गई है।

गांव अमीपुर नंगौला निवासी सीमा पत्नी प्रदीप ने बताया कि 26 अगस्त 2015 को पीड़िता ने गांव निवासी बटेश्वर दयाल से उसका मकान सात लाख 56 हजार हुए में खरीदा था। किन्हीं कारणों से वे गाजियाबाद के विजय नगर स्थित एक किराए के मकान में रहने लगे। आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में उसके गांव निवासी जयप्रकाश, हरीश, भूरे व दीपक ने उसके मकान पर कब्जा कर लिया। मामले की जानकारी होने पर पीड़िता पति के साथ गांव पहुंची और विरोध किया। इस पर आरोपियों ने महिला के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर दंपति को गांव से भगा दिया। मामले की शिकायत करने वह थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इंसाफ के लिए न्यायालय में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed