फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ब्रजघाट गंगा पुल पर जाल लगवाने की मांग उठी

ब्रजघाट गंगा पुल पर जाल लगवाने की मांग उठी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट गंगा पुल पर जाल लगवाने की मांग उठी
ब्रजघाट में पुल से गंगा में पूजा सामग्री डालने पर लगेगी रोक
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। पॉलीथिन, पूजा सामग्री समेत अन्य वस्तुए गंगा में डाले जाने से रोकथाम के लिए तीर्थ पुरोहितों ने गंगा पुल पर जाल लगाए जाने की मांग उठाई है।

नमामि गंगे अभियान के वेस्ट यूपी सह संयोजक अशोक शर्मा समेत तीर्थ पुरोहित राजकुमार लालू, पवन सरपंच, देवेंद्र राय गौतम का कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा लगातार अभियान चलाकर गंगा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा गंगानगरी ब्रजघाट को पर्यटक स्थल घोषित कर विकास कार्य भी कराए जा रहे है। जिसे लेकर पर्यटन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी सर्वे करने के लिए कई बार ब्रजघाट आ चुके हैं, लेकिन आम जनमानस में जागरूकता के अभाव के चलते गंगा में गंदगी डाले जाने की रोकथाम नही हो पा रही है। उनका कहना है कि दिल्ली-मुरादाबाद और मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले राहगीर समेत अन्य लोग पुल पर रुककर ऊपर से ही हवन की राख, खंडित मूर्तियों समेत अन्य सामान गंगा में डाल देते हैं, जिसे गंगा प्रदूषण नहीं रुक पा रहा। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि गंगा के पुल पर दोनों तरफ जाल लगाए जाने से लोगों द्वारा गंगा में सामग्री समेत अन्य चीजें डालने पर रोक लगाई जाना संभव है। तीर्थ पुरोहितों ने स्थानीय अधिकारियों से पुल पर जाल लगाकर गंगा प्रदूषण की रोकथाम की मांग की है। एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी ने बताया कि तीर्थ पुरोहितों की मांग को शासन को भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed