फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बैंक की कनेक्टीविटी गायब, हजारों किसानों के केसीसी का नहीं हो रहा नवीनीकरण

बैंक की कनेक्टीविटी गायब, हजारों किसानों के केसीसी का नहीं हो रहा नवीनीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
बैंक की कनेक्टीविटी गायब, हजारों किसानों के केसीसी का नहीं हो रहा नवीनीकरण
बैंक की कनेक्टीविटी गायब, लेनदेन प्रभावित
विज्ञापन


हापुड़। कुचेसर रोड चौपला स्थत सहकारी बैंक से जुड़े दर्जनों गांवों के हजारों किसानों के केसीसी का नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है और न ही लेनदेन हो रहा है। बैंक में कई दिन से कनेक्टिविटी गायब होने तथा स्टाफ की कमी के कारण परेशानी हो रही है। किसानों में इसको लेकर भारी रोष है।
कुचेसर रोड चौपला स्थित सहकारी बैंक से रसूलपुर, शाहपुर, फतेहपुर, नली, अल्लीपुर, बनखंडा, रमपुरा, उदयपुर, सिखैड़ा, सकरपुर, मुबारकपुर, कनिया समेत दर्जनों गांवों के हजारों किसान जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

इन किसानों का गन्ना भुगतान इसी बैंक में आता है, साथ ही केसीसी का नवीनीकरण भी यहीं होता है। लापरवाही का आलम यह है कि कई दिन से बैंक में कनेक्टिविटी की समस्या चल रही है, स्टॉफ भी काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलम यह है कि सुबह 10 बजे बैंक पहुंचने वाले किसानों को शाम तक इंतजार करने के बाद मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। रसूलपुर निवासी भाकियू नेता किसान जतिन चौधरी ने बताया कि बीते एक पखवाड़े से बैंक में यह समस्या चल रही है। कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन राहत नहीं मिली है। यही हाल रहा तो आंदोलन किया जाएगा।

एसडीएम सत्यप्रकाश का कहना है कि बैंक अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता कर, ग्रामीणों को राहत दिलवाएंगे। इस तरह किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed