{"_id":"5cfea200bdec2207167ef3de","slug":"1560191479144-hapur-news170","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरसी आग, 44 डिग्री पहुंचा जिले का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरसी आग, 44 डिग्री पहुंचा जिले का तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारा पहुंचा 44 पार, बिजली कटौती से लोग बेहाल
हापुड़। एक ओर जहां तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच लोग पसीना बहाने को मजबूर हैं। वहीं दूसरी ओर बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल कर रखा है। गर्मी के बीच बिजली की अंधाधुंध कटौती ने लोगों के रातों की नींद उड़ा दी है। उधर मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं।
जिले का अधिकतम तापमान भी 44 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं भयंकर उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं। गर्मी इतनी अधिक है कि कूलर और पंखे भी राहत नहीं दिला पा रहे हैं। जून महीने में गर्मी अपने पूरे तेवर दिखा रही है। सुबह 7 बजे से ही सूरज की तेज किरणें लोगों को झुलसाना शुरू कर देती हैं। दोपहर 12 बजे तक तो मानों आसमान से आग बरस रही हो। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री बना रहा। इतना ही नहीं गर्म हवाओं के थपेड़ों और भयंकर उमस ने लोगों के पसीने छूटा दिए। आलम यह रहा कि कूलर, पंखे भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं दिला सके। दिन में सड़कों व बाजारों में भी गर्मी के चलते सन्नाटा पसरा रहा।
46 डिग्री पहुंचेगा तापमान
- मौसम विशेषज्ञ मनोज आत्रे की मानें तो फिलहाल एक सप्ताह तक बरसात के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं जिले का तापमान भी 44 से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को अभी गर्मी से और परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन
गर्मी में इन बीमारियों का बढ़ा खतरा
- भीषण गर्मी के चलते हीट स्ट्रॉक, डायरिया, वायरल, संक्रमण रोग, पेट में संक्रमण, गले का रोग आदि बीमारियां हो सकती हैं।
गर्मी में बीमारियों से ऐसे करें बचाव
*तेज धूप से बचने के लिए छाता, कपड़े का सहारा लें।
*अधिक से अधिक पानी का सेवन करें।
*हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।
*फास्ट फूड से दूरी बनाकर रखें।
*कटे फटे फल न खाएं, खीरा, तरबूज का सेवन करें।
*समस्या होने पर कुशल चिकित्सक से सलाह लें।
स्वास्थ्य के प्रति रहें सावधान
- मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजवीर सिंह का कहना है कि भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया गया है। लोग स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।
बिजली की अंधाधुंध कटौती ने रुलाया
हापुड़। बिजली की अंधाधुंध कटौती ने लोगों को रुला दिया है। दिन और रात में 8 से 10 घंटे तक की कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी में बिजली गुल होते ही लोग पसीना पसीना हो रहे हैं। अफसर कंट्रोल से समस्या होने की बात कह, पल्ला झाड़ने में लगे हैं।
भीषण गर्मी में घंटों तक आपूर्ति गुल रहने लोगों के पसीने छूट रहे हैं। बिजलीघरों पर फोन करने पर कंट्रोल से कटौती की बात कह कर्मचारी पल्ला झाड़ लेते हैं। इस अव्यवस्था से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि कंट्रोल से जितनी आपूर्ति मिली रही है। शहर, देहात में लोकल स्तर से कटौती नहीं हो रही है।
इन कारणों के चलते हो रही कटौती
- बिजली के जर्जर तारों को न बदला जाना
- गर्मी से पूर्व लाइनों और फीडरों की मरम्मत न किया जाना
- फीडरों पर ओवरलोड होना
- मांग व बिजली की आपूर्ति के बीच अंतर होना
दो दिन से आपूर्ति ठप होने पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, प्रदर्शन
फोटो मोडम से
पिलखुवा। दो दिन से ट्रांसफार्मर की खुंटी व लेग नही बदले जाने पर सोमवार को गांव खेड़ा की महिलाओं का गुस्सा फूट गया। उन्होंने पिलखुवा बिजलीघर पहुचंकर बिजली अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही बिजली कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप भी लगाया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि गांव खेड़ा के शक्ति नगर में 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। ट्रांसफार्मर की चार खुंटी व चार लेग नही बदले जाने पर दो दिन से मोहल्ले की आपूर्ति ठप है। रात के समय लोगों को बिजली नही आने पर छतों पर रात गुजारनी पड़ रही है। बिजली न आने से इंनवर्टर पंखे सब ठप हो चुके है। सोमवार मोहल्ले की सैकड़ों महिलाएं समाजसेवी संतगिरी के नेतृत्व में पिलखुवा के बिजलीघर पहुंची और बिजली अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ घंटों बिजली दफ्तर का काम बाधित भी रहा। एक्सईएन के समझाने पर महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ। प्रदर्शन करने वालों में पिंकी, मिथलेश, बबीता, सुनिता, रजनी, बीना, रेखा, रीना, मधु, आरती, संगीता आदि शामिल रहीं। एक्सईएन केपी पुरी का कहना है कि कर्मचारियों से शीघ्र बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।