फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   खादी ग्रामोद्योग बेराजगारों को देगा रोजगार

खादी ग्रामोद्योग बेराजगारों को देगा रोजगार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
खादी ग्रामोद्योग बेराजगारों को देगा रोजगार
खादी ग्रामोद्योग देगा रोजगार
विज्ञापन


हापुड़। खादी ग्रामोद्योग विभाग प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत बेरोजगार बेरोजगार युवकों को रोजगार देगा।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश कर्णवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना चल रही है। योजना के अंतर्गत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के लिए और सेवा क्षेत्र की इकाई की स्थापना के लिए बैंकों के माध्यम से रुपए 25 लाख तक ऋण दिए जाने का प्रावधान है। बैंकों द्वारा स्वीकृत प्रोजेक्ट लागत पर सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों को 25 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग के अंतर्गत जैसे अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, विकलांग, महिलाएं तथा भूतपूर्व सैनिकों द्वारा प्रोजेक्ट लागत का 35 प्रतिशत अनुदान दिए जाने का भी प्रावधान है। साथ ही उक्त योजना के अंतर्गत तीनों एजेंसियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित एवं कार्यरत इकाइयों को पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अंतर्गत स्वीकृत ऋण में से प्राप्त मार्जिन मनी की धनराशि को घटाकर अवशेष ऋण पर अधिकतम 13 प्रतिशत ब्याज भी विभाग द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस योजना हेतु पात्र आवेदक उद्यमियों की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र के साथ परियोजना प्रतिवेदन, शैक्षिक योग्यता, तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत होने का प्रमाण एवं आधार कार्ड आदि की आवश्यकता है। इस योजना में सामान्य श्रेणी के लाभार्थी को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत एवं आरक्षित वर्ग को पांच प्रतिशत अंशदान करना होगा। योजना के अंतर्गत पात्र आवेदकों का चयन जिला स्तर पर गठित जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक के माध्यम से किया जाएगा। योजना के अंतर्गत आवेदन करने के इच्छुक सभी आवेदक दिनांक 15 जून 2019 तक आवेदन जरूर कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed