{"_id":"5cf96903bdec2207680ed012","slug":"15598492132-garh-news31","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा पर क्षेत्रीय लोगों से अभद्रता होने पर भाकियू भड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा पर क्षेत्रीय लोगों से अभद्रता होने पर भाकियू भड़की
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर क्षेत्रीय लोगों अभद्रता होने पर भाकियू भड़की
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ता से अभद्रता करने से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। लगभग एक घंटे तक वाहनों से वसूली भी नहीं होने दी। हालांकि बाद में टोल कंपनी के डीजीएम के आश्वासन पर कार्यकर्ता वापिस लौट गए।
जानकारी के अनुसार गांव पलवाड़ा के अधिवक्ता फरहान खान, मोहम्मदपुर निवासी भाकियू ब्लॉक उपाध्यक्ष ताहिर अली और ब्रजघाट निवासी मोनू शर्मा बृहस्पतिवार की दोपहर गढ़ आ रहे थे। जिनकी कार को टोल प्लाजा पर खड़े कर्मचारियों ने रोक लिया और रसीद कटवाने की बात कहने लगे। भाकियू नेता समेत तीनों ही लोगों ने खुद को स्थानीय बताते हुए इसका प्रमाण भी दिखाया, लेकिन कर्मचारियों ने उनसे अभद्रता करना शुरू कर दी। इस संबंध में सूचना दिए जाने पर मंडल कार्यकारिणी सदस्य शब्बू चौधरी के नेतृत्व में राजू ठाकुर, अमानत, मुबारक, मुस्तकीम, प्रधान नेपाल, रईस, पिंटू चौहान, कृपाल सिंह, यूसुफ मेवाती, शाकिर अली, नौशाद, गुलफाम, दिलशाद, सकीजान समेत दर्जनों कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर आ गए, जिन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। करीब एक घंटा तक टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों से भी वसूली नहीं होने दी। टोल का संचालन कर रही कंपनी के डीजीएम प्रमोद शुक्ला ने मौके पर आकर भाकियू कार्यकर्ताओं से वार्ता की, जिसके बाद गुस्सा शांत होने पर भाकियू कार्यकर्ता वापिस लौट गए।
भाकियू मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा का कहना है कि ब्रजघाट टोल प्लाजा पर किसानों समेत स्थानीय लोगों से भी जबरन टैक्स वसूला जा रहा है, जिसका विरोध करने पर टोल कर्मी अभद्रता भी करते हैं। उन्होंने बताया कि दस जून को होने वाली मासिक पंचायत में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाकर टोल पर बेमियादी धरना देकर वसूली रोकने को आंदोलन किया जाएगा।