{"_id":"5cf6b7e5bdec22077907668a","slug":"155967280016-garh-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में हुए सड़क हादसे में वैट के युवक की मौत हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में हुए सड़क हादसे में वैट के युवक की मौत हुई
विज्ञापन
रामपुर में हुए सड़क हादसे में वैट के युवक की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। रामपुर में हुए सड़क हादसे में वैट निवासी युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया है। वहीं ईद की खुशियां भी मातम में बदल गईं।
सिंभावली क्षेत्र के गांव वैट निवासी अब्दुल गफ्फार का बेटा दानिश (21 वर्ष) दिल्ली से बरेली रुट पर चलने वाली प्राइवेट बस पर परिचालक का काम करता था। जो सोमवार को बस के साथ बरेली गया था। मंगलवार की सुबह बरेली से वापस लौटने के दौरान रामपुर बाईपास पर अनियंत्रित होकर बस पलट गई। जिसमें अन्य सवारियों के साथ दानिश भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में रामपुर के लिए रवाना हो गए। जहां पोस्टमार्टम होने के बाद देर शाम मृतक का शव गांव लाया गया। जिसके बाद गमगीन माहौल में मृतक को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।