{"_id":"5cf6b7e2bdec2207903d6eec","slug":"15596727975-hapur-news181","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में बिजलीघरों पर औचक छापेमारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में बिजलीघरों पर औचक छापेमारी शुरू
विज्ञापन
रात में बिजलीघरों पर औचक छापेमारी शुरू
हापुड़। रात में बिजलीघरों को बंद करने की शिकायत पर सोमवार देर रात एक्सईएन पीके गौतम ने अतरपुरा बिजलीघर का औचक निरीक्षण किया। इससे वहां तैनात स्टॉफ में हड़कंप मच गया। एक्सईएन ने रिकॉर्ड की जांच की तथा दर्ज शिकायतों का फीडबैक लिया। उन्होंने अपने स्तर से कटौती आदि करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों प्रीत विहार बिजलीघर पर तैनात लाइनमैन पर रात के समय कटौती करने के आरोप लगे थे। एक्सईएन ने रात में औचक निरीक्षण कर, मामले की सत्यता को जाना था, आरोप सही पाए जाने पर लाइनमैन को निलंबित कर दिया गया था।
इसी क्रम में सोमवार रात में एक्सईएन व एसडीओ राजीव कुमार ने अतरपुरा बिजलीघर का औचक निरीक्षण किया। मशीनों पर लोड की स्थिति को जांचा, साथ ही शिकायत पंजिका में दर्ज शिकायतों के निस्तारण का फीड बैक लिया। निरीक्षण के दौरान स्थिति संतोषजनक मिली।
विज्ञापन
उन्होंने कर्मचारियों को हिदायत दी है कि आपूर्ति देने में लापरवाही न बरती जाए, पकड़ में आने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।