फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पालिका बोर्ड बैठक

पालिका बोर्ड बैठक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
पालिका बोर्ड बैठक
पालिका बोर्ड बैठक
विज्ञापन


गढमुक्तेश्वर। गढ़ नगर पालिका की बोर्ड बैठक में मंगलवार का विभिन्न प्रस्ताव मंजूर हुए। जिसमें गढ़ के विकास को लेकर सड़कों की मरम्मत, पथ प्रकाश की व्यवस्था बेहतर करने के अलावा डिवाईडरों पर फैंसी लाइट लगवाने का प्रस्ताव पास हुआ।
गढ़ स्थित कार्यालय में सोमवार को पालिका बोर्ड की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन सोना सिंह और संचालन ईओ अमिता वरुण ने किया। बैठक में सर्वप्रथम फरवरी, मार्च और अप्रैल माह की आय व्यय का ब्यौरा पेश किया गया, जिसका सभासदों ने सर्व सम्मति से अनुमोदन किया। शाहनवाज कुरैशी, सुरेंद्र, रामनपाल, मौमीन खां, मनोज सक्सैना, रोहित आर्य ने दिवंगतों के शव ब्रजघाट श्मशान घाट में ले जाने को पालिका स्तर से वाहन की व्यवस्था कराए जाने की मांग रखी, जिसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया। डॉ. शमशाद, मोने, रियासत अंसारी, रामकिशोर ने आवारा पशुओं के रखरखाव को गोशाला बनवाने की मांग रखी। उस्मान, निशा यादव, कृष्णपाल, विरेश, टीकाराम ने गढ़ चौपला रोड पर संत रविदास चौक से अंबेडकर गेट तक डिवाइडर में फैंसी लाइट लगवाने, सीवर लाइन बिछाने और घरेलू कनेक्शन जोड़ने के दौरान गली मोहल्लों में तोड़ी गईं सड़कों की मरम्मत न होने पर जल निगम के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की। तनु चौहान, रिहाना बेगम, मीनाक्षी बंसल, रुखसाना ने स्ट्रीट लाइट के खंभों पर पेंट कराने समेत पेयजल, सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था को और भी बेहतर करने का प्रस्ताव रखा जो सर्व सम्मति से मंजूर हो गया। चेयरमैन सोना सिंह ने बताया कि जर्जर नालों का निर्माण अब आरसीसी तकनीक से कराया जाएगा। इसके अलावा पालिका के वाहनों की मरम्मत, फॉगिंग, नई आबादी वाले स्थानों पर पेयजल के लिए भूमिगत पाइप लाइन बिछवाने, वसूली में तेजी लाने को पांच कर्मचारी रखने, पालिका के स्वामित्व वाली सरकारी की भूमि की बेहतर देखरेख को लेखपाल की नियुक्ति, गंदे पानी की निकासी को नए नालों का निर्माण, हाई मास्ट खंभों पर लगे सोडियम बल्बों के स्थान पर एलईडी लाइट लगवाने, पालिका के खंभों पर कोडिंग कराने, नलकूपों पर हाई मास्ट लगवाने, पानी टंकियों की मरम्मत, रंगाई, पुताई, पेयजल सप्लाई में क्लोरीनेशन कराए जाने समेत सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से मंजूर हो गए हैं।
विज्ञापन


ज्येष्ठ दशहरा मेले को लेकर बनी समिति
बोर्ड बैठक के बाद ब्रजघाट गंगानगरी में दस जून से आयोजित हो रहे चार दिवसीय ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान मेले के लेकर व्यापक चर्चा हुई, जिसमें मेला आयोजन को पिछले सालों की तुलना में और भी बेहतर करने के लिए समिति का गठन किया गया। चेयरमैन सोना सिंह ने बताया कि मेला आयोजन समिति में उस्मान चौधरी को अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह, रामपाल, मनोज सक्सैना, मोने, रामकिशोर को सहायक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed