{"_id":"5a3410984f1c1b8b688b897b","slug":"151513361560-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्ची किल्लत से परेशान किसानों ने गन्ने की होली जलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्ची किल्लत से परेशान किसानों ने गन्ने की होली जलाई
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्ची किल्लत से परेशान किसानों ने गन्ने की होली जलाई
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। पर्ची न मिलने और क्रय केंद्र पर 6 दिन से तौल न होने से गुस्साए गांव आलमनगर के किसानों ने क्रय केंद्र पर गन्ने की होली जलाई। किसानों ने पर्ची बढ़ाए जाने की मांग की है।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव आलमनगर के किसान शुक्रवार को सिंभावली शुगर मिल के क्रय केंद्र पर पहुंचे जहां उन्होंने गन्ने की होली जलाते हुए मिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि पिछले छह दिनों से पर्ची न मिलने से किसानों को गन्ना सस्ते दामों पर कोल्हुओं और क्रेशरों पर डालने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पर्ची न मिलने से क्रय केेंद्र पर छह दिनों से तौल भी नहीं हो पाई है। किसानों का कहना है कि कई बार मिल प्रशासन से पर्ची बढ़ाने की मांग की, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो पा रही है। किसानों ने पर्ची इंडेंट न बढ़ने पर सिंभावली शुगर मिल के बहिष्कार की भी चेतावनी दी है। होली जलाने वालों में राजवीर, पूर्व प्रधान कालीचरण, निरंजन ठेेकेदार, बब्ली, सुरेंद्र, ओमपाल, गजराज, राजवीर चौहान, लाला अनिल, जगदीश, हरीश, बबलू, नैपाल, चंद्रपाल, फकीर चंद, वीरसिंह, नानक समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे। शुगर मिल केन मैनेजर दिनेश शर्मा का कहना है कि इंडेंट के हिसाब से सभी सेंटरों पर पर्ची दी जा रही है। किसान अधिक पर्चियों की मांग कर रहे हैं। किसानों की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।