{"_id":"66fc2078b1fedca6980605fc","slug":"150-crore-for-kartik-mela-hapur-news-c-135-1-hpr1001-115479-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: भव्य होगा कार्तिक मेला, शासन से मिले 1.50 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: भव्य होगा कार्तिक मेला, शासन से मिले 1.50 करोड़
Tue, 01 Oct 2024 09:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 01 Oct 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। हर बार की तरह इस बार भी जिला पंचायत गंगा कार्तिक मेले का भव्य रूप से आयोजन करेगा। मेले के आयोजन के लिए शासन से पहली किस्त के रूप में 1.50 करोड़ रुपये मिले हैं। मंगलवार को मेले के आयोजन के लिए जिला पंचायत ने 3.29 करोड़ रुपये का टेेंडर जारी कर दिया गया।
जिला पंचायत द्वारा 9 से 19 नवंबर तक गढ़ मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न राज्यों से 30 से 35 लाख श्रद्धालु आकर डेरा डालते हैं और पवित्र मां गंगा में डुबकी लगाते हैं। जिला प्रशासन की ओर से मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिसमें करीब 30 किलोमीटर क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। हालांकि इस बार जलभराव के कारण पहले की अपेक्षाकृत कुछ कम क्षेत्रफल रहेगा। मेले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर अधिक जोर दिया जा रहा है। गंगा के स्रोतों पर अस्थाई पुल बनाकर पूरे मेले को सड़कों से जोड़ा जाएगा।
मेले में लगेंगे 150 सीसीटीवी कैमरे
मेले में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए 150 सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। सीसीटीवी के माध्यम से मेले के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। इस दौरान ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। मेला स्थल पर पेयजल व्यवस्था के लिए 430 हैंडपंप लगाए जाएंगे। जिला पंचायत की ओर से 25 मल्लाह और 50 गोताखोर को तैनात किया जाएगा। मुख्य मार्ग पर ट्यूब लाइटें, 60 चेंजिग रूम, 450 तिरपाल टाइप टायलेट, 10 मोबाइल व 170 बाक्स शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा चार एयर बैलून भी मेले में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
कोट-
गंगा मेले के भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एलईडी के साथ हाईमास्ट लाइटें, लेजर शो, गंगा आरती का लाइव प्रसारण के अलावा नए आकर्षण भी शामिल किए जाएंगे। मेले का भव्य व सुरक्षित रूप से आयोजन कराया जाएगा। - रेखा हूूण, अध्यक्ष, जिला पंचायत।