{"_id":"58b3190c4f1c1b2e02830f30","slug":"15-minutes-due-malfunction-engine-stopped-pushpul-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन में खराबी के कारण 15 मिनट रुकी पुष्पुल एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन में खराबी के कारण 15 मिनट रुकी पुष्पुल एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजन में खराबी के कारण रविवार दोपहर पुष्पुल एक्सप्रेस ट्रेन पिलखुवा में गांधी फाटक के पास 15 मिनट खड़ी रही। इस दौरान गांधी, रेलवे और चंडी फाटक पर भीषण जाम लग गया। जाम में फंसकर वाहनों के चालकों को परेशानी हुई। बाद में इंजीनियर ने मौके पर पहुंचकर खराबी को ठीक किया। तब जाकर ट्रेन हापुड़ की तरफ रवाना हो सकी।
विज्ञापन
रविवार दोपहर दो बजे पुष्पुल एक्सप्रेस दिल्ली से हापुड़ की तरफ जा रही थी। यहां पिलखुवा में इंजन में खराबी हुई तो ट्रेन गांधी फाटक के पास रूक हुई। इस दौरान तुरंत इंजीनियर मौके पर पहुंचे और खराबी को ठीक किया।
विज्ञापन
खराबी को ठीक करने के बाद हापुड़ की तरफ ट्रेन रवाना हो सकी। 15 मिनट तक ट्रेन के खड़े होने के कारण चंडी, रेलवे और गांधी फाटक पर जाम लग गया। फाटकों के खुलने के बाद जाम खुल सका। स्टेशन अधीक्षक पिलखुवा ने बताया कि पुष्पुल एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में खराबी हो गई थी। थोड़ी देर बाद इंजन ठीक कर ट्रेन रवाना हो गई थी।
विज्ञापन