{"_id":"57b34aad4f1c1bd26e6eb787","slug":"15-complaints-were-resolved-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई 15 शिकायतें निपटीं महज एक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आई 15 शिकायतें निपटीं महज एक
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 16 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका सभागार में मंगलवार को एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 15 शिकायतें आईं, जिसमें से महज एक का मौके पर निपटारा किया जा सका। इसके चलते अधिकतर फरियादी मायूस होकर लौटे।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी रजनीश राय की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर पालिका सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें उपैड़ा के ग्रामीणों ने पानी की पाइप लाइन ठीक कराने व
विज्ञापन
ग्रामीणों के मतदाता पहचान पत्र बनवाने, पंचशील कालोनी की महिलाओं ने कालोनी में नाली-खड़ंजा निर्माण कराने की शिकायत की। इसके अलावा मोहल्ला त्रिवेणी गंज निवासी आदेश कुमार ने सड़क व नालियों से अतिक्रमण हटवाने,
विज्ञापन
गांव पीरनगर सूदना निवासी सुनीता ने अवैध कब्जा हटवाने, पन्नापुरी निवासी राजीव ने राशन डीलर पर राशन वितरण में धांधली करने सहित कुल 15 शिकायतें आईं। लेकिन मौके पर महज एक शिकायत का ही समाधान हो पाया। इस मौके पर एडिशन एसपी रामनयन यादव, एसडीएम मीनू राणा, तहसीलदार सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।