फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   नहर में फेंका गया युवक का शव बरामद हुआ

नहर में फेंका गया युवक का शव बरामद हुआ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
नहर में फेंका गया युवक का शव बरामद हुआ
नहर में फेंका गया युवक का शव बरामद
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। हत्या कर नहर में फेंका गया युवक का शव बरामद होने से परिवार में कोहराम और गांव में मातम पसरा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सर्किल की पुलिस मौजूद रही, गांव में भी पुलिस तैनात है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के ढोलपुर निवासी वरन सिंह का बेटा अंकुश 12 दिसंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे घर से बाहर जाने के बाद संदिग्ध दशा में लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न लगने पर उसकी मां गेंदो देवी ने थाने में गुहार लगाते हुए अपने पड़ोसी विशाल, प्रमोद उर्फ अरविंद और पुष्पेंद्र पर संदेह जताया था, जिसके आधार पर पुलिस ने स्वाट टीम के साथ मिलकर मंगलवार की रात में आरोपी विशाल को दबोच लिया था, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए घटनाक्रम से जुड़ी सारी हकीकत बयां करते हुए बताया था कि बहन से अवैध संबंध होने के शक में उसने अकेले ही अंकुश की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को रजापुर नहर में फेंक दिया था। आरोपी को जेल भेजने के बाद पुलिस ने ब्रजघाट के गोताखोर को बुलाकर काफी खोजबीन कराई थी, जिस पर शव की बरामदगी हुए बिना ही आरोपी विशाल को जेल भेज दिया गया था। इंस्पेक्टर मनु चौधरी ने आला अफसरों के माध्यम से बुधवार की रात को नहर में पानी की सप्लाई कम कराई, तब कहीं जाकर बृहस्पतिवार की दोपहर को अंकुश का शव रजापुर नहर झाल के पास बरामद हो गया।
विज्ञापन

परिवार में कोहराम और गांव में मातम पसरा
- अंकुश का शव बरामद होने की खबर मिलते ही घर में कोहराम और मोहल्ले में मातम पसर गया। रोते बिलखते परिजन आनन-फानन में रजापुर नहर पर पहुंच गए, जहां अंकुश का शव देखते ही उसकी मां गेंदो देवी गश खाकर जमीन पर गिर पड़ी। इसी दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्किल के तीनों थानों की पुलिस रही मौजूद
- रजापुर नहर झाल में अंकुश का शव बरामद होने की खबर मिलते ही डीएसपी पवन कुमार समेत सर्किल से जुड़े गढ़, सिंभावली और बहादुरगढ़ थाने की पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। जिससे वहां मौजूद मृतक के परिजनों समेत सैकड़ों की भीड़ कोई हंगामा नहीं कर पाई। डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि लापता अंकुश का शव बरामद होने से मृतक और हत्यारोपी के परिवारों में व्याप्त तनाव को देखते हुए अहतियाती तौर पर पुलिस तैनात की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed