{"_id":"5a428ff04f1c1b0b788b50bc","slug":"141514311664-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी नगर प्रशासन पर जबरन भूमि कब्जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी नगर प्रशासन पर जबरन भूमि कब्जाने का आरोप
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेपी नगर प्रशासन पर जबरन भूमि कब्जाने का आरोप
-गांव इनायतपुर के किसानों ने डीएम हापुड़ से मिल की हस्तक्षेप की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने जेपी नगर जिले के अधिकारियों पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जेपी नगर प्रशासन जबरन करीब 12 सौ बीघा भूमि में खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नुकसान पहुंचाना चाहता है। किसानों ने डीएम हापुड़ से शिकायत कर जेपी नगर प्रशासन से भूमि वापस दिलाने की मांग की है।
मंगलवार को ग्राम इनायतपुर के प्रधान कृष्णपाल व अन्य ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत करते हुए कहा कि करीब 45 वर्षों से वह भूमिधर मालिक हैं। ग्राम सर्वे क्रियाओं के अंतर्गत जेपी नगर जिले से सीमा विवाद कई सालों से चल रहा है। 22 दिसंबर को जेपी नगर जिला प्रशासन की टीम की ओर से उनकी करीब 12 सौ बीघा भूमि चिन्हित कर उसमें खड़ी गेहूं की फसल को जोत दिया। इससे किसानों में रोष है।
किसानों ने मांग की है कि मौके पर हापुड़ जिले के अधिकारियों की टीम को भेजकर पैमाइश कराई जाए। इसके अलावा जेपी नगर जिले के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाकर मामले का निस्तारण कराया जाए। डीएम कृष्णा करुनेश ने एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर को मौका का निरीक्षण कर जांच करने के बाद रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद जेपी नगर प्रशासन से बात की जाएगी।
विज्ञापन
शिकायत करने वालों में कटार सिंह, जीतपाल, गजेंद्र, अशोक कुमार, छत्र सिंह, मांगेराम, रोशन, हरिराम सिंह, प्रेमराज, गिरीश, जयबीर सिंह आदि शामिल थे।