{"_id":"57d2d2aa4f1c1bb4613173cc","slug":"14-power-plants-are-shut-down-for-three-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपेयरिंग कार्य के चलते 14 बिजलीघर तीन घंटा रहे ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपेयरिंग कार्य के चलते 14 बिजलीघर तीन घंटा रहे ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 09 Sep 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली बिजलीघर के केबिल बॉक्स की रिपेयरिंग के चलते शुक्रवार को तीन घंटा हापुड़ डिवीजन के 14 बिजलीघर ठप पड़े रहे। ऐसे में लोगों को गर्मी, पानी किल्लत से परेशानी झेलनी पड़ी। आए दिन फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित होने से लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
सरकार अक्तूबर महीने से शहर, देहात को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने का सपना देख रही है। लेकिन आए दिन लाइन, केबिल बॉक्स में फाल्ट से बिजलीघरों के ठप होने से यह सपना साकार होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे से सिंभावली बिजलीघर के केबिल बॉक्स की रिपेयरिंग का कार्य शुरू किया गया। इससे हापुड़ डिवीजन के 14 बिजलीघर की आपूर्ति गुल हो गई। इनसे जुड़े सैंकड़ों गांव, मोहल्लों की आपूर्ति भी बाधित हो गई।
विज्ञापन
बिना रोस्टिंग समय के आपूर्ति गुल होने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। परेशान लोगों ने निगम कर्मियों को फोन लगाने शुरू कर दिए। लेकिन सिंभावली बिजलीघर से समस्या होने पर उन्हें मायूस होना पड़ा। ऐसे में लोगों को गर्मी में पानी किल्लत से परेशान होना पड़ा।
शाम 6 बजे इन बिजलीघरों की आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। आए दिन फाल्ट की बढ़ती समस्या से लोगों में रोष व्याप्त है।
सिंभावली बिजलीघर में मरम्मत कार्य के चलते हापुड़ डिवीजन के बाबूगढ़, पटना मुरादपुर, लालपुर, रामपुर, प्रीत विहार, आनंद विहार, उबारपुर, धीरखेड़ा, जसरूपनगर, दस्तोई, मोदीनगर रोड, वझीलपुर, दिल्ली रोड, टाउन हॉल बिजलीघर की आपूर्ति ठप रही।
अधिशासी अभियंता प्रिंस कुमार गौतम ने बताया कि सिंभावली बिजलीघर के केबिल बॉक्स की रिपेयरिंग के चलते यह समस्या बनी थी। इसे दुरुस्त करा लोगों को राहत दिला दी गई है।