{"_id":"5be72d18bdec2269625f68aa","slug":"131541877016-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ग्राम प्रधान करेंगे किसानों को जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ग्राम प्रधान करेंगे किसानों को जागरूक
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब ग्राम प्रधान किसानों को देंगे कृषि योजनाओं की जानकारी
हापुड़। प्रदेश सरकार ने किसानों को तकनीकि खेती और कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराने की नई पहल शुरू कर दी है। इसके लिए कृषि विभाग ग्राम प्रधानों का सहारा लेगा। ग्राम प्रधान किसानों को बैठक कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे तथा बीज, दवा, खाद की शुद्धता मापने का गुण सिखाएंगे।
अब वह दिन दूर नहीं जब किसान अपने गांव में ही कृषि संबंधी समस्त जानकारी बैठक में प्राप्त कर सकेंगे। क्योंकि शासनादेश के बाद कृषि अधिकारी पत्राचार के माध्यम से कृषि विभाग से संचालित तमाम योजनाओं की जानकारी, बीज की उपलब्धता, यंत्रों की सूची आदि ग्राम प्रधानों को सौंपने जा रहे हैं।
जिले के तमाम गांवों में किसान प्राविधिक सहायक ग्राम प्रधानों को उक्त पत्राचार उपलब्ध करायेंगे। ग्राम प्रधान महीने में एक बार गांव में बैठक कर किसानों को कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी देंगे।।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि शासनादेश पर अमल शुरू हो चुका है। जल्द ही ग्राम प्रधानों को कृषि संबंधी तमाम जानकारी सौंप दी जायेंगी।