फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   विधायक के निरीक्षण में बंद मिला अस्पताल

विधायक के निरीक्षण में बंद मिला अस्पताल

Wed, 21 Mar 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
विधायक के निरीक्षण में बंद मिला अस्पताल
विधायक के निरीक्षण में बंद मिला अस्पताल
विज्ञापन


हापुड़। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने मंगलवार को नगर के रामलीला मैदान स्थित होम्योपैथिक अस्पताल और मालवीय पाठशाला का निरीक्षण किया। अस्पताल का ताला बंद मिलने पर विधायक ने आसपास के लोगों से चिकित्सक की कार्यप्रणाली की जानकारी की। वहीं स्कूल में शिक्षकों को बेहतर शिक्षा देने की बात कही।
मंगलवार क्षेत्रीय विधायक विजयपाल आढ़ती रामलीला मैदान स्थित होम्योपैथिक अस्पताल पहुंचे। वहां पर गए तो देखा कि अस्पताल के गेट पर ताला लगा हुआ था और अस्पताल के बाहर गढ़मुक्तेश्वर जाने की सूचना देते हुए चिकित्सक ने नोटिस लगाया था। विधायक ने जब लोगों से पूछा कि अस्पताल में चिकित्सक आते हैं तो लोगों ने बताया कि चिकित्सक कभी-कभी आते हैं और अस्पताल ऊपर होने के कारण लोगों को जीना चढ़ने और उतरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद विधायक ने मालवीय पाठशाला का भी निरीक्षण किया, जहां पर बच्चे बैठे हुए थे। विधायक को विद्यालय में देखकर अध्यापकों में हड़कंप मच गया। जबकि विद्यालय की प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में 80 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं और मंगलवार को 58 छात्र उपस्थित हुए हैं। इसके बाद विधायक ने एक छात्र से पांच का पहाड़ा भी सुना।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय की शिक्षक-शिक्षिकाओं को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए। वहीं विधायक ने विद्यालय की जर्जर स्थिति के साथ-साथ डेस्क एवं बैंच न होने पर कहा कि विद्यालय में सुविधाओं का अभाव है। इसको लेकर वह अपनी विकास निधि से विद्यालय में काम कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed