{"_id":"5a3565f54f1c1bca678c1e81","slug":"131513448949-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल परिसर के कांटों पर घटतौली पकड़ में आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल परिसर के कांटों पर घटतौली पकड़ में आई
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुगर मिल परिसर के पकड़ में आई कांटों पर घटतौली
- गुस्साए किसानों ने हंगामा कर मिल प्रबंधन के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
- समिति सचिव ने निरीक्षण कर आला अफसरों को रिपोर्ट भेजी
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। शुगर मिल परिसर के कांटों पर घटतौली पकड़ में आने से गुस्साए किसानों ने हंगामा कर मिल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समिति सचिव ने निरीक्षण कर आला अफसरों को रिपोर्ट भेजी है।
गांव वैट का किसान आरिफ बुग्गी में गन्ना लादकर सिंभावली शुगर मिल में पहुंचा था। वहां तौल के दौरान कांटा नंबर दो पर उसकी बुग्गी का वजन 27 कुंतल 98 किलो निकला। इससे संतुष्ट न होकर किसान घटतौली का आरोप लगाकर हंगामा करने लगा। इसके बाद कांटे पर घटतौली होने की बात का पता लगते ही वहां गन्ना लेकर तौल की बाट जोह रहे दूसरे किसान भी हंगामा कर जांच और कार्रवाई की मांग करने लगे। घटतौली होने की शिकायत मिलते ही गन्ना समिति सचिव राजीव सेठ मिल परिसर में पहुंच गए। उन्होंने कांटा नंबर छह पर बुग्गी का वजन कराया तो 28 कुंतल 12 किलो वजन निकला। इसके बाद उन्होंने कांटा नंबर छह पर तौल कराई तो बुग्गी का वजन 28 कुंतल 20 किलो निकला। तीनों कांटों पर अलग-अलग वजन आने से किसानों में रोष फैल गया। इसके विरोध में हंगामा कर मिल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराए जाने की मांग करने लगे। गन्ना समिति सचिव राजीव सेठ ने बताया कि तीनों कांटों की तौल अलग-अलग होने पर इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर आला अफसरों को भेज दी गई है। वहीं निरीक्षण के दौरान मैनुअल कांटा बंद मिलने पर मिल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेकर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।