फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   महमूदपुर गांव में धंसी रेलवे ट्रैक की मिट्टी

महमूदपुर गांव में धंसी रेलवे ट्रैक की मिट्टी

Fri, 01 Sep 2017 11:56 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
महमूदपुर गांव में धंसी रेलवे ट्रैक की मिट्टी
महमूदपुर गांव में धंसी रेलवे ट्रैक की मिट्टी, हादसा टला
विज्ञापन

-बुलंदशहर से दिल्ली जा रही शटल पैसेंजर को ग्रामीणों ने लाल कपड़ा दिखाकर रुकवाया
-45 मिनट तक मार्ग रहा बधित, ट्रैक मरम्मत के बाद ट्रेन को आगे के लिए किया गया रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। मेरठ खुर्जा लाइन पर गांव महमूदपुर में बने रेलवे अंडरपास में शुक्रवार सुबह बारिश के कारण ट्रैक की बीच की मिट्टी धंस गई। खेतों में जा रहे किसानों ने इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। इस दौरान ट्रैक पर आ रही शटल पैसेंजर ट्रेन को लाल कपड़ा दिखाकर रुकवाया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस दौरान करीब 45 मिनट तक ट्रैक बाधित रहा।
मेरठ खुर्जा लाइन पर इन दिनों अंडरपास बनाने का निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य पूरा भी हो चुका है। गांव महमूदपुर में भी अंडरपास बनाया गया है। शुक्रवार सुबह हुई बारिश से ट्रैक के बीच की मिट्टी धंस गई। उसके बाद खेतों में जा रहे गांव के लोगों ने इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

इस दौरान हापुड़ को आ रही शटल पैसेंजर ट्रेन को ग्रामीणों ने लाल कपड़ा दिखाकर ट्रेन को रुकवाया। इससे यातायात करीब 45 मिनट के लिए बाधित हो गया। उसके बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और वहां पर मिट्टी भरकर ट्रेक को सुचारू कराया, जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के डीआरएम एके सिंहल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। रेलवे अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर शुरू कर दी है और ट्रेक को भी सचारू रूप से चालू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed