फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अब घर में डेंगू लार्वा दिखा तो स्वास्थ्य विभाग थोपेगा 5 हजार रुपये का जुर्माना

अब घर में डेंगू लार्वा दिखा तो स्वास्थ्य विभाग थोपेगा 5 हजार रुपये का जुर्माना

Fri, 21 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
अब घर में डेंगू लार्वा दिखा तो स्वास्थ्य विभाग थोपेगा 5 हजार रुपये का जुर्माना
घर में दिखा डेंगू लार्वा तो पांच हजार जुर्माना
विज्ञापन


जिले में इस बार डेंगू का प्रकोप न फैले, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। लोगों को घरों में डेंगू का लार्वा न पनपे इसकी जानकारी दी जा रही है, लेकिन लोग गंभीरता नहीं बरत रहे हैं। अब जल्द ही विभाग सर्च अभियान चलाएगा, इस दौरान जिस घर में डेंगू का लार्वा मिलेगा उसके खिलाफ पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2015-16 में जिले में डेंगू का काफी प्रकोप था। सरकारी लैब की रिपोर्ट में भी करीब 300 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। वहीं वर्ष 2016-17 में डेंगू के साथ चिकनगुनिया ने भी लोगों को खूब परेशान किया। अब बरसात का समय चल रहा है, ऐसे में डेंगू और चिकनगुनिया का मच्छर सक्रिय हो जाता है।
विज्ञापन


इस वर्ष स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहले से अधिक सतर्कता बरत रहे हैं। लोगों को डेंगू से बचाव व लार्वा न पनपे इसकी जानकारी दी जा रही है। अब विभागीय अफसरों ने सर्च अभियान चलाना का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमओ शीशपाल सिंह का कहना है कि जिस घर में डेंगू का लार्वा मिलेगा, उनके खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस धारा में पांच हजार रुपये जुर्माना व सजा का भी प्रावधान है। जल्द ही अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed