{"_id":"66292f51d35f73e53003235b","slug":"13-hours-late-super-fast-express-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109904-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 13 घंटे देरी से चली ऊधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 13 घंटे देरी से चली ऊधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
Wed, 24 Apr 2024 09:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 24 Apr 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। पंजाब की तरफ जाने वाली ऊधमपुर सुपरफास्ट व गरीब रथ एक्सप्रेस बुधवार को भी बदले मार्ग से घंटों की देरी से चली।
अंबाला रेलखंड के शंभू रेलवे स्टेशन पर पिछले एक सप्ताह से किसान आंदोलन के चलते ट्रैक प्रभावित है। ऐसे में रेलवे ने कई ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है तो कई को बदले मार्ग से चलाया जा रहा है। ऊधमपुर से सूबेदारगंज जाने वाली ऊधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को नई दिल्ली से लुधियाना के बीच बदले मार्ग से संचालित किया गया। बुधवार को ट्रेन 13 घंटे की देरी से पहुंची। वहीं अमृतसर से सहरसा जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से पहुंची। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि किसान आंदोलन से ट्रैक प्रभावित होने से संचालन बिगड़ गया है। ट्रेनों का संचालन सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।