फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हाशिवरात्रि पर्व पर कलश यात्रा निकाली

हाशिवरात्रि पर्व पर कलश यात्रा निकाली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
हाशिवरात्रि पर्व पर कलश यात्रा निकाली
महाशिवरात्रि पर्व पर कलश यात्रा निकाली
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। महाशिवरात्रि पर्व पर सोमवार को ब्रजघाट के महामृत्युंजय धाम व शनि मंदिर के तत्वाधान में मंगल कलश और शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर ब्रजघाट के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पर ही पहुंच कर संपन्न हो गई। कलश यात्रा में 108 महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती की झांकी आकर्षण का विषय रही। इस मौके पर महामृत्युंजय धाम के आचार्य ज्ञानेंद्र व्यास ने कहा कि शिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का पर्व है, जिसमें सच्चे मन से पूजा करने पर मनुष्य के सभी कष्टों का निवारण होता है। इस मौके पर सोनू शर्मा, मदन शर्मा, संजय लोधी, प्रदीप, सौरभ, राहुल, सोनी, मीनाक्षी, सविता, पूनम, बीना समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं गांव बिहूनी में प्रधान मेजर भीष्म त्यागी समेत ग्रामीणों ने प्राचीन शिव मंदिर में हवन किया। पंडित राकेश शर्मा द्वारा कराए गए विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच ग्रामीणों ने हवन में आहुति देकर क्षेत्र की खुशहाली और विश्व शांति की मंगलकामना की। इस मौके पर राजीव त्यागी, अमित त्यागी, मूलचंद चौहान, अनुज, प्रिंस त्यागी, अरुण समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed