{"_id":"5a43e3574f1c1bc5668b78f0","slug":"121514398551-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने का ओवर लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पुरानी दिल्ली रोड पर पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने का ओवर लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पुरानी दिल्ली रोड पर पलटा
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने का ओवरलोड ट्रक पुरानी दिल्ली रोड पर पलटा
- स्कूल-कालेजों से लौट रहे स्टूडेंट्स समेत दर्जनों राहगीर बाल बाल बचे
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पुरानी दिल्ली रोड पर पलट गया। इससे स्कूल-कालेजों की छुट्टी होने पर घर को लौट रहे स्टूडेंट्स समेत दर्जनों राहगीर बाल-बाल बच गए।
मेरठ रोड से जुड़े गांवों के क्रय केंद्र से गन्ना लादकर सिंभावली शुगर मिल को जा रहा एक ओवरलोड ट्रक जैसे ही गढ़ के अंबेडकर चौपला पर आया उसका टायर फट गया। इसके बाद भी चालक को कोई भनक लग पाई और वह ट्रक को नहीं रोक पाया। इससे रेलवे रोड के पास पहुंचकर संतुलन बिगड़ने से अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क पर पलट गया। दोपहर करीब ढाई बजे हुई इस घटना के दौरान स्कूल-कालेजों की छुट्टी होने पर दर्जनों स्टूडेंट्स समेत कई राहगीर आ जा रहे थे, जो सड़क पर पलटे ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से बच गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन द्वारा ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ का अभियान न चलाए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य और डीएसपी संतोष मिश्रा का कहना है कि संभागीय परिवहन विभाग की टीम बुलाकर ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ को विशेष अभियान चलाया जाएगा।