फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   डीएम से मिले तीनों कांप्लेक्स के प्रभावित व्यापारी

डीएम से मिले तीनों कांप्लेक्स के प्रभावित व्यापारी

Sun, 30 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
डीएम से मिले तीनों कांप्लेक्स के प्रभावित व्यापारी
फोटो संख्या 30एचपीआर पीएच-06
विज्ञापन


दुकान सील करने का नोटिस मिलने पर व्यापारी धरने पर बैठे

- व्यापारी डीएम से मांग रहे थे लिखित आश्वासन
- बिल्डर्स की मनमानी और एचपीडीए की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे कारोबारी
- हाईकोर्ट का मामला बता डीएम का हस्तक्षेप से इंकार

हापुड़।
शहर के तीन प्रमुख शापिंग कांप्लेक्स के बेसमेंट सील करने का नोटिस चस्पा होने के विरोध में व्यापारियों ने रविवार शाम सिटी प्लाजा के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इससे पहले व्यापारियों ने डीएम से मिलकर बेसमेंट सील न होने का लिखित आश्वासन मांगा था। हाईकोर्ट का आदेश होने के चलते डीएम ने हस्तक्षेप से इंकार कर दिया तो व्यापारी धरने पर बैठ गए। व्यापारियों का आरोप है कि बिल्डर्स की मनमानी और प्राधिकरण अफसरों की लापरवाही का खामियाजा उनको भुगतना पड़ रहा है।
शहर के रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा, विष्णु प्लाजा और लक्ष्मी प्लाजा के बेसमेंट में दुकानें बनी हैं। नियमानुसार यहां पार्किंग होनी चाहिए थी। एचपीडीए ने इन दुकानों को सील करने के लिए खाली करने को नोटिस चस्पा कर दिया है। इससे सहमे शॉपिंग कांप्लेक्स के व्यवसायियों ने रविवार दोपहर गढ़ रोड स्थित डीएम आवास पर पहुंचकर अपनी बात रखी। व्यापारियों का कहना है कि पंद्रह साल पहले उन्होंने बेसमेंट में दुकानें खरीदी थीं। तब से एचपीडीए द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब सील करने की कार्रवाई के बाद सैकड़ों दुकानदार सड़क पर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि एचपीडीए या तो उन्हें दुकान के बदले दुकान दे, अन्यथा वह सील नहीं होने देंगे। इस दौरान धरना देने वालों में अमन गुप्ता, नरेश अग्रवाल, मनोज कर्णवाल, अनिल वर्मा, अमित, विकास कुमार, अरुण कुमार, विवेक गर्ग, विकास कुमार मौजूद रहे। व्यापारी डीएम से बेसमेंट की दुकान सील न होने का लिखित आश्वासन मांग रहे थे। डीएम से आश्वासन न मिलने से आक्रोशित व्यापारी आरपार की लड़ाई का एलान कर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश का कहना है कि मामला हाईकोर्ट से जुड़ा है। हाईकोर्ट के आदेश पर बेसमेंट में बनीं दुकानों को सील करने का नोटिस चस्पा किया गया है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर कुछ किया जाना संभव नहीं है। व्यापारियों को धरने पर बैठने की बजाय हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखना चाहिए। उनको समझाकर धरना समाप्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed