फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   11.57 lakh voter elect today

Hapur News: 11.57 लाख मतदाता आज करेंगे 34 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

Fri, 26 Apr 2024 12:20 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 26 Apr 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
11.57 lakh voter elect today
हापुड़। लोकसभा चुनाव-2024 के द्वितीय चरण में जिले की तीनों सीटों की विधानसभा क्षेत्रों में 442 मतदान केंद्रों पर वोट डलेंगे। इस बार तीनों सीटों पर 34 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर आठ, गाजियाबाद-धौलाना सीट पर 14 और अमरोहा-गढ़मुक्तेश्वर सीट पर 12 प्रत्याशी हैं। पिछली बार से एक अधिक प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिनकी किस्मत का फैसला 11.57 लाख मतदाता करेंगे।
विज्ञापन


तीनों सीटों की बात करें तो गाजियाबाद-धौलाना लोकसभा सीट वर्ष 2009 से लगातार भाजपा के खाते में है। वर्ष 2009 में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह यहां से जीते थे। इसके बाद वर्ष 2014 और 2019 में भाजपा से ही जनरल वीके सिंह जीते थे। इस बार पार्टी ने यहां से अतुल गर्ग को टिकट दिया है। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर वर्ष 2009, 2014 और 2019 में भाजपा से सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की थी। इस बार पार्टी ने उनके स्थान पर अरुण गोविल को टिकट दिया है। वहीं, अमरोहा-गढ़ लोकसभा सीट पर वर्ष 2014 में भाजपा से कंवर सिंह तंवर जीते थे। इसके बाद वर्ष 2019 में बसपा से कुंवर दानिश अली ने कंवर सिंह तंवर को हराया था। इस बार कुंवर दानिश अली कांग्रेस व सपा गठबंधन से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, भाजपा ने कंवर सिंह तंवर को फिर से मैदान में उतारा है। चुनाव तीनों ही सीटों पर दिलचस्प बना हुआ है।
विज्ञापन








मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर प्रत्याशी --

प्रत्याशी का नाम पार्टी

अरुण गोविल भाजपा

देवव्रत त्यागी बसपा

सुनीता वर्मा सपा और कांग्रेस गठबंधन

हाजी अफजल सबसे अच्छी पार्टी

आबिद हुसैन सोशल डेमोक्रेटिव पार्टी आफ इंडिया

भूपेंद्र पाल राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी

लियाकत मजलूब समाज पार्टी

डॉ. हिमांशु भटनागर जय हिंद नेशनल पार्टी



इस सीट पर पिछले चुनावों के परिणाम

वर्ष 2014

प्रत्याशी पार्टी मिले मत

राजेंद्र अग्रवाल भाजपा 5,32,981

शाहिद अखलाक बसपा 3,00,655

शाहिद मंजूर सपा 2,11,759

नगमा कांग्रेस 42,911



--

वर्ष 2019 -

प्रत्याशी पार्टी मिले मत

राजेंद्र अग्रवाल भाजपा 586,184



हाजी याकूब कुरैशी बसपा 5,81,455

हरेंद्र अग्रवाल कांग्रेस 34,479





गाजियाबाद-धौलाना लोकसभा सीट पर प्रत्याशी --

प्रत्याशी का नाम पार्टी

अतुल गर्ग भाजपा

डोली शर्मा सपा और कांग्रेस गठबंधन

नंदकिशोर पुंडीर बसपा

आनंद कुमार राष्ट्र निर्माण पार्टी

अंशुल गुप्ता राष्ट्रीय जन कर्मठ पार्टी

धीरेंद्र सिंह भदौरिया सुभासपा
नमाहा समाज विकास क्रांति पार्टी

पूजा सक्सेना राइट टू रिकॉल पार्टी

अभिषेक पुंडीर निर्दलीय

अवधेश कुमार निर्दलीय

औरंगजेब निर्दलीय

कविता निर्दलीय

नत्थू सिंह चौधरी निर्दलीय

रवि कुमार निर्दलीय

----



इस सीट पर पिछले चुनावों के परिणाम --

वर्ष 2014

प्रत्याशी पार्टी मिले मत

जनरल वीके सिंह भाजपा 758,482

राजबब्बर कांग्रेस 1,91,222

मुकुल बसपा 1,73,085

सुधन रावत सपा 1,06,984



इस सीट पर पिछले चुनावों के परिणाम --

वर्ष 2019-

प्रत्याशी पार्टी मिले मत

जनरल वीके सिंह भाजपा 944,503

सुरेश बंसल सपा 4,43,003

डोली शर्मा कांग्रेस 1,11,944





अमरोहा-गढ़मुक्तेश्वर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी --

प्रत्याशी का नाम पार्टी

कंवर सिंह तंवर भाजपा

कुंवर दानिश अली कांग्रेस और सपा गठबंधन

मुजाहिद हुसैन बसपा

सुहैल हैदर अखिल भारतीय परिवार पार्टी

काशिफ हुसैन निर्दलीय

कुमदेश कुमार निर्दलीय

कुशाग्र निर्दलीय

जीतपाल राणा निर्दलीय

दानिश निर्दलीय

नईमुद्दीन निर्दलीय

नरेंद्र सिंह निर्दलीय

सुरेश निर्दलीय





इस सीट पर पिछले चुनावों के परिणाम --

वर्ष 2014

प्रत्याशी पार्टी मिले मत

कंवर सिंह तंवर भाजपा 5,28,880

हुमैरा अख्तर सपा 3,70,666

फरहत हसन बसपा 1,62,983

राकेश टिकैत रालोद 9,539

--



वर्ष 2019--

प्रत्याशी पार्टी मिले मत

कुंवर दानिश अली बसपा 601,082

कंवर सिंह तंवर भाजपा 5,37,834

सचिन चौधरी कांग्रेस 12,510





विधानसभा क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत --

विधानसभा क्षेत्र वर्ष 2014 वर्ष 2019

धौलाना 65.88 65.81

हापुड़ 63.44 65.94

गढ़मुक्तेश्वर 67.01 68.75



2019 में जिले में मिले वोट --

विधानसभा क्षेत्र
भाजपा बसपा सपा गठबंधन

हापुड़ 1,03,419 119839 6568

गढ़मुक्तेश्वर 1,17,360 106254 3399

धौलाना 1,18,199 128746 9138
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed