फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   छात्रों के विवाद में प्रधानाचार्य को धमकी मिल रही

छात्रों के विवाद में प्रधानाचार्य को धमकी मिल रही

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
छात्रों के विवाद में प्रधानाचार्य को धमकी मिल रही
छात्रों के विवाद में प्रधानाचार्य को धमकी मिल रही
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव दत्तियाना में स्थित एक हाईस्कूल के प्रधानाचार्य उमेश कुमार त्यागी ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि 21 जनवरी को स्कूल में छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया था। जिसे लेकर एक गुट के छात्रों ने बाहरी तत्वों के साथ मिलकर स्कूल में तोड़फोड़ करने के साथ ही हंगामा भी किया था।

इस संबंध में तभी पुलिस को सूचना दी गई थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में ले लिया था, लेकिन ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। प्रधानाचार्य का कहना है कि हिरासत में लिए गए छात्र के साथी ने बृहस्पतिवार को स्कूल के छात्र के घर फोन कर शिकायत करने पर प्रधानाचार्य, शिक्षकों को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। प्रधानाचार्य ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ नीरज कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed