{"_id":"5be72c25bdec2269ba10cfd6","slug":"111541876773-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए भूमि की तलाश हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए भूमि की तलाश हुई
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए भूमि की तलाश शुरू
गढ़मुक्तेश्वर। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए भूमि की तलाश शुरू हो गई है। जिसके तहत एचपीडीए और तहसील प्रशासन ने तीन स्थानों का निरीक्षण किया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जनपद हापुड़ में गरीब निराश्रित वर्ग के लिए आठ हजार आवास बनाए जाने प्रस्तावित हैं, जिन पर प्रति मकान दो लाख से भी अधिक की रकम खर्च होनी है। प्रधानमंत्री आवास योजना में बनने वाले मकानों के लिए जनपद के चारों तहसील क्षेत्र में उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है। इसी सिलसिले में शनिवार को तहसीलदार मनोज कुमार सिंह और एचपीडीए प्रतिनिधि सर्वेश गुप्ता ने गढ़ बांगर समेत आलमगीरपुर और वैट में स्थित ग्राम समाज की सरकारी भूमि की जांच पड़ताल की। सर्वेश गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में जनपद हापुड़ को आठ हजार मकान बनाने का लक्ष्य मिला है, जिसके लिए उपयुक्त स्थान और आवश्यकता के अनुसार निशुल्क सरकारी भूमि की तलाश की जा रही है। तहसीलदार ने बताया कि तीन स्थानों पर चिन्हित की गई भूमि की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, जिसके बाद एक स्थान तय होने पर आवास निर्माण का काम चालू होगा।