फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   रेलवे ट्रैक की मरम्मत होने से तीन दिनों तक स्याना फाटक बंद रहेगा

रेलवे ट्रैक की मरम्मत होने से तीन दिनों तक स्याना फाटक बंद रहेगा

Mon, 31 Jul 2017 11:54 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक की मरम्मत होने से तीन दिनों तक स्याना फाटक बंद रहेगा
संभल कर निकलें, तीन दिन बंद रहेगा स्याना फाटक
विज्ञापन


- रेलवे ट्रैक की मरम्मत के लिए प्रबंधन ने उठाया कदम
- वाहनों को अल्लाबख्शपुर के रास्तों से निकला जाएगा

अमर उजाला ब्यूरो
गढ़। रेलवे ट्रैक की मरम्मत होने से तीन दिनों तक स्याना फाटक बंद रहेगा। इस दौरान इस मार्ग से निकलने वाले वाहनों को दूसरे वैकल्पिक रास्तों से निकला जाएगा। दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति भी बन सकती है।

गढ़-स्याना रोड के रेलवे फाटक के पास ट्रैक की मरम्मत का काम दो अगस्त से शुरू होकर चार अगस्त की शाम तक चलेगा। इसके चलते स्याना फाटक से निकलने वाले वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। जनपद अमरोहा के सीनियर सेक्शन इंजीनियर उत्तर रेलवे ने एसडीएम, डीएसपी, इंस्पेक्टर और एआरएम रोडवेज समेत विभिन्न महकमों को इस बाबत जानकारी दे दी गई है। प्रशासन ने इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को तीन दिनों तक गांव अल्लाबख्शपुर के सामने वाले फाटक से निकालने की व्यवस्था की है। ताकि जाम की स्थिति न बन सके। इसलिए ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए वहां पुलिस की अपेक्षित स्तर पर तैनाती किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed