{"_id":"597e20d94f1c1be2068b493d","slug":"111501438169-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष लिफाफे में सुरक्षित होगा भाई-बहन का प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष लिफाफे में सुरक्षित होगा भाई-बहन का प्यार
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो फाइल संख्या 30एचपीआर पीएच-13
वाटर प्रूफ लिफाफे में पहुंचेगा भाई-बहन का प्यार
डाक विभाग ने राखियों को बारिश से बचाने के लिए बाजार में उतारे विशेष लिफाफे
अमर उजाला ब्यूररो
हापुड़। रक्षाबंधन पर डाक विभाग बहनों का प्यार भाइयों तक विशेष लिफाफे में पहुंचाएगा। इसके लिए डाक विभाग ने वाटर प्रूफ डिजाइन लिफाफे बाजार में उतारें हैं। इनकी बिक्री के लिए डाकघर में अतिरिक्त काउंटर बनाया गया है।
डाक विभाग हर वर्ष रक्षाबंधन पर विशेष तरह के लिफाफे छपवाता है। इस बार राखियों को पानी से बचाने के लिए लिफाफा वाटर प्रूफ बनाया गया है। इस पर भाई-बहन के प्यार वाला स्टीकर तो छपा होता ही है।
11 गुणा 22 सेमी. आकार के इस लिफाफे का रंग गुलाबी, सुनहरे व अन्य रंगों में उपलब्ध कराया गया है। इससे कर्मचारियों को पेटिका में रक्षाबंधन वाले लिफाफे को निकाल कर छांटने में आसानी होती है। अलग रंग के चलते विभागीय कर्मचारी आसानी से इन लिफाफें का बैच बना लेते हैं। जिससे पोस्टमैन को रक्षाबंधन की तिथि तक इसे पहुंचाने में सुविधा होती है। लिफाफे की कीमत 10 रुपये रखी गई है, इसलिए डाक शुल्क अलग से देय होगा।
विज्ञापन
पोस्ट मास्टर एसएन गुप्ता का कहना है कि बाहर से आने वाली राखियों को उसी दिन बांटने की व्यवस्था की गई है। इसी तरह बाहर भेजे जाने वाली राखियां रोजाना शाम को डिस्पैच की जा रही हैं।