फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बाइक सवार तीन छात्रों को एसडीएम की गाड़ी ने रौंदा

बाइक सवार तीन छात्रों को एसडीएम की गाड़ी ने रौंदा

Mon, 31 Jul 2017 11:54 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार तीन छात्रों को एसडीएम की गाड़ी ने रौंदा
फोटो फाइल संख्या 31 एचपीआर पीएच-7,8,9, 21 व 22
विज्ञापन


तीन छात्रों को एसडीएम की गाड़ी ने रौंदा

- एक छात्र की अस्पताल में मौत, दो की हालत गंभीर
- दो छात्र बाइक पर थे सवार जबकि एक चल रहा था पैदल


अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोदीनगर रोड पर स्कूल से लौट रहे बाइक सवार दो छात्र व पैदल जा रहे एक अन्य छात्र को एसडीएम सदर/मंडी चेयरमैन गुलावठी बुलंदशहर की सरकारी कार ने कुचल दिया। जिसमें उपचार के दौरान एक छात्र की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कार सहित चालक को पकड़ लिया है।
जानकारी के अनुसार चंद्रलोक कालोनी निवासी 16 वर्षीय अजहर पुत्र राशिद व 16 वर्षीय गौरव पुत्र सतपाल मोदीनगर रोड स्थित बेतहस्दा स्कूल में 10वीं के छात्र हैं। सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद अजहर के ताऊ का लड़का 17 वर्षीय आकिब पुत्र शाहिद निवासी चंद्रलोक बाइक लेकर उसे लेने के लिए गया था। अजहर व आकिब बाइक से घर लौट रहे थे। जबकि गौरव पैदल आ रहा था। जैसे ही वह मोदीनगर रोड पर ब्लाक के पास पहुंचे तो हापुड़ से मोदीनगर की ओर जा रही एसडीएम सदर/ गुलावठी मंडी चेयरमैन रितु पूनिया की सरकारी कार ने तीनों छात्रों को रौंद दिया। हादसे में उपचार के दौरान आकिब की मौत हो गई। जबकि अन्य दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आकिब फ्री गंज रोड स्थित स्कूल में 11वीं का छात्र है। सोमवार को वह स्कूल नहीं गया था। मृतक के एक भाई व एक बहन है।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस की मदद से घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मेरठ के एक अस्पताल में आकिब ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सीमावर्ती थाने की भोजपुर पुलिस ने गाड़ी को चालक विनोद सहित पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर सीओ पवन कुमार, कोतवाली प्रभारी समरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चालक को गाड़ी सहित पकड़ लिया गया है। जबकि एसडीएम अवकाश पर हैं। उनका चालक निजी कार्य से हापुड़ से मोदीनगर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed