{"_id":"5f147a058ebc3e63bb10a0f8","slug":"1009-corona-patient-in-hapur-hapur-news-gbd2022551159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार,25 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार,25 नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ में कोरोना संक्रमित एक हजार के पार, 25 नए मरीज
हापुड़। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को 25 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। जिले में संक्रमितों की संख्या 1009 पहुंच गई है। इसके अलावा 54 और मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। चिकित्सकों ने सभी मरीजों को होम क्वारंटीन करा दिया है। अब तक 848 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को रविवार को कुछ संदिग्ध मरीजों की एंटीजन किट, सरकारी लैब और निजी लैब में हुई जांच की रिपोर्ट प्राप्त हुई। प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट में से 25 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इनमें से एक मरीज धौलाना के गांव गालंद, एक मरीज पिलखुवा के छिद्दापुरी, छह मरीज सिंभावली के गांव मुदाफरा, एक मरीज हापुड़ के मोहल्ला भगवती गंज, एक मरीज दौताई, एक मरीज हरौड़ा, एक मरीज कोटला, एक मरीज आनंद विहार, एक मरीज कुचैसर चौपला, 10 मरीज इंद्रगढ़ी, एक मरीज सरस्वती एंक्लेव निवासी हैं।
सभी मरीजों को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। सभी मरीजों के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। वहीं 54 और मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। इन सभी मरीजों को चिकित्सकों ने स्वस्थ घोषित कर घर भेज दिया है। फिलहाल स्वस्थ हुए मरीजों को होम क्वारंटीन कराया गया है। चिकित्सक इन सभी मरीजों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखेंगे।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि 25 मरीज संक्रमित मिले हैं, जबकि 54 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। जिले में अभी तक 1009 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 848 उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं। 144 मरीजों का उपचार कराया जा रहा है। 17 मरीजों की अभी तक कोरोना के चलते मौत हो चुकी है।