फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   yuva

हमीरपुरः अमन धूरिया को दिया स्टार्टअप सपोर्ट

Sat, 09 Jul 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
yuva
प्रोजेक्ट पर कार्य करता बाल वैज्ञानिक अमन धुरिया। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। युवा वैज्ञानिक व नेशनल यूथ आइकॉन से सम्मानित अमन धुरिया का चयन विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग के स्वायत्तशासी संस्थान नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन अमरापुर गांधीनगर गुजरात ने स्टार्ट अप सपोर्ट के लिए किया है। अमन का चयन उनके प्रोजेक्ट रिसीवर आटो कट रिले स्विच के लिए किया गया है।
विज्ञापन

संस्था की इनोवेशन अधिकारी ममता नायक ने मेल कर उन्हें आमंत्रण दिया है। बता दें कि अमन का यह मॉडल पूर्व में नेशनल साइंस फेस्टिवल में चयनित हुआ था। इंगोहटा निवासी अमन ने बताया कि संस्था ने 20 यूनिट में 20 साल का सपोर्ट प्रदान किया है। वह स्टार्टअप के लिए काम करेंगे। उनके एसी-डीसी इलेक्ट्रिक शॉक सिस्टम को संस्था ने चयन किया है। 2023 में संस्था के कार्यक्रम में वह अपना प्रोजेक्ट प्रदर्शित करेंगे। अमन को 2017 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नवाचार पुरस्कार से सम्मानित कर चुके हैं। उन्हें नेशनल यूथ आइकन अवार्ड से खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राष्ट्रीय युवा आदर्श सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं।
विज्ञापन

यह डिवाइस एसी और डीसी दोनों तरह के उपकरणों की मरम्मत करते समय काम करता है। इस रिले स्विच से बिजली उपकरणों को कनेक्शन दिया जाता है। किसी बिजली उपकरण की मरम्मत करते समय जैसे ही मनुष्य करंट के संपर्क में आएगा ट्रांसमीटर कंट्रोल क्लॉक वॉच रिसीवर ऑटोकट रिले को संकेत भेजेगा। इससे ऑटो कट रिले स्विच स्वत: ऑफ हो जाएगा। इससे वह करंट की चपेट में आने से बच जाएगा। ट्रांसमीटर कंट्रोल वाच वायरलेस बिजली ऊर्जा की मापक है। इस डिवाइस को घड़ी की तरह हाथ में पहनेंगे। डिवाइस का स्पिंग एक नस पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed