{"_id":"62225384dd41344e0d3f80f9","slug":"yuth-hamirpur-news-knp6838613156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्ष में 2885 युवाओं को ही मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वर्ष में 2885 युवाओं को ही मिला रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पांच साल में जिले के 2885 युवाओं को ही रोजगार मिल सका है। बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे युवाओं में हताशा आ रही है। रोजगार की तलाश में युवा पलायन कर रहे हैं।
जिले की आबादी 12 लाख की है। इसमें लाखों की तादात में युवा शामिल हैं। विभागीय आंकड़ों को देखा जाए तो पिछले पांच साल में कुल 2885 युवाओं को ही रोजगार मिल सका है। पांच साल में जिला सेवायोजन विभाग ने 49 रोजगार मेले लगाए हैं। इनमें 8630 प्रतिभागियों ने विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए साक्षात्कार दिए। मात्र 2885 प्रतिभागियों का चयन किया गया। पांच वर्षों में 24178 युवाओं ने सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराया है। वर्ष 2017-18 में 1999, वर्ष 2018-19 में 2511, वर्ष 2019-20 में 10737, वर्ष 2020-21 में 1852 व वर्ष 2021-22 में 9030 युवाओं ने पंजीकरण कराया। इनमें 16111 युवक व 8067 युवतियां शामिल हैं।
विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो कोरोनाकाल वर्ष 2020-21 में सबसे अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। वर्ष 2017-18 में जहां आठ रोजगार मेलों के जरिए 202 लोगों को रोजगार दिलाया गया। वर्ष 2018-19 में सात मेलों में 308, वर्ष 2019-20 में लगे नौ मेलों में 519, वर्ष 2020-21 में 17 मेलों में 1071 व चालू वर्ष में आठ रोजगार मेलों के जरिए कुल 785 युवाओं को रोजगार मिला है। जिला सेवायोजन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि मार्च के बाद मेले लगाए जाएंगे। इसमें युवाओं को रोजगार मिलेगा।