{"_id":"64c2b766f644093f24087ed4","slug":"youth-killed-in-bike-and-scooty-collision-two-injured-hamirpur-news-c-12-1-knp1069-346823-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बाइक व स्कूटी की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बाइक व स्कूटी की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। जन्म दिन की पार्टी मनाकर लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक सामने से आ रही स्कूटी से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। वहीं उसके दोनों साथी घायल हैं। मृतक बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।
मझगवां थाना क्षेत्र के जराखर गांव निवासी कपिल राजपूत (19) ने बताया गुरुवार को उनका जन्म दिन था। जिस पर गांव निवासी अपने साथी कल्याण राजपूत (24) व बलराम राजपूत (19) के साथ कस्बे की गल्ला मंडी के पास स्थित ढाबे में खाना खाने आये थे। देर शाम खाना खाकर तीनों दोस्त बाइक से गांव लौट रहे थे। बताया नहर बाईपास पर सामने से आ रही स्कूटी की उनकी बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी। दुर्घटना में तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉ एमपी सिंह ने कल्याण राजपूत को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल कपिल व बलराम का इलाज किया जा रहा है। मृतक के पिता गुलाब राजपूत के नाम पर 30 बीघा कृषि भूमि है। जिस पर मृतक कल्याण अपने पिता के साथ खेती में हाथ बंटाते थे। अपने पीछे मां व छोटे भाई नितेश को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।