{"_id":"661ad094c7ccf2044003b956","slug":"youth-injured-in-auto-collision-dies-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-110111-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: आटो की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: आटो की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत
Sun, 14 Apr 2024 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के बांदा रोड में पारा रैपुरा के पास शुक्रवार रात बाइक और आटो की टक्कर में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दो घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। एक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
टेढ़ा गांव निवासी नीरज (38) पुत्र अर्जुन सूरत में रहकर मजदूरी करता था। साली की शादी में शामिल होने के लिए शुक्रवार को वह सूरत से कस्बे में आया था। कस्बे से आटो में बैठकर टेढ़ा गांव जा रहा था। तभी रात करीब 9 बजे टेढ़ा की तरफ से आ रही बाइक और आटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे पचखुरा बुजुर्ग निवासी बाइक सवार पंकज (45) व अभय प्रताप (30) एवं आटो सवार टेढ़ा निवासी नीरज व बसंता (47) घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से चारों को पीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जहां इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई। जबकि पंकज व अभय को कानपुर रेफर कर दिया गया। बसंता की हालत ठीक होने पर घर भेज दिया गया। अचानक हुई इस घटना से नीरज के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी रूपा, बेटा मन्नत(4), बेटी रोहणी(2) व दो माह के बेटे मयंक को रोता बिलखता छोड़ गया है। पिता अर्जुन ने बताया कि तीन बेटों में सबसे बड़ा था। अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए सूरत से लौट कर आ रहा था, तभी यह घटना हो गई।