{"_id":"57698e8f4f1c1b9172b48129","slug":"yoga-and-meditation-is-rome-rome-swell","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग और ध्यान से प्रफुल्लित हुआ रोम-रोम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग और ध्यान से प्रफुल्लित हुआ रोम-रोम
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
राठ में रामलीला मैदान में योग करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यालय में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित हुए। नेहरू युवा केंद्र ने राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के ग्राउंड में योग शिविर लगाया। योगाभ्यास कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम उदयवीर सिंह यादव ने करते हुए कहा कि युवा योग का प्रचार प्रसार करें।
विज्ञापन
योगाभ्यास सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक हुआ। पतंजलि योग पीठ के योग प्रशिक्षक जगन्नाथ प्रसाद यादव व आदर्श सोनी ने आसन एवं प्राणायाम कराए। भारत स्काउट गाइड के सचिव अकबर अली, एनएसएस प्रभारी सत्य प्रकाश वर्मा ने सहयोग दिया। संचालन लखनलाल जोशी ने किया।
विज्ञापन
योग शिविर में डीआईओएस डॉ. चंद्रशेखर मालवीय, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामऔतार, जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश ज्ञानी, डीपीआरओ इंद्रपाल सोनकर ने भाग लिया। एडीएम डॉ.राजेश प्रजापति, डीएफओ एपी त्रिपाठी, लोनिवि के एई डीडी यादव, महिला पतंजलि योग समिति क ी रानी बाथम, अजय गुप्ता, योगेंद्र कुमार अवस्थी, जगरूप, स्टेडियम के वरिष्ठ लिपिक पीके वर्मा, एनवाईके लेखाकार रूपकिशोर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गायत्री शक्तिपीठ में योगाचार्य उमेश शुक्ला ने आसनों की वैज्ञानिकता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आसनों से न केवल व्याधि का निवारण होता है, बल्कि शरीर की अंत:स्रावी ग्रंथियों को सक्रिय कर स्वास्थ्य लाभ होता है।
भगवती प्रसाद, रमाकांत गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, माया सचान, गोपाल कृष्ण गुप्ता, अमित कुमार त्रिवेदी मौजूद रहे। जिला कारागार में बंदियों ने उत्साह से भाग लिया। गायत्री परिवार के योगाचार्य उमेश शुक्ला ने योगासन, प्राणायाम के साथ विश्व बंधुत्व का संकल्प दिलाया। शिक्षक अखिलेश शुक्ला व मनीष कुमार ने हास्य योग का अभ्यास कराया। जेल अधीक्षक एपी राय, जेलर केपी सिंह, डिप्टी जेलर अजय कुमार कुलवंत आदि मौजूद रहे।