फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Yoga and meditation is Rome-Rome swell

योग और ध्यान से प्रफुल्लित हुआ रोम-रोम

Wed, 22 Jun 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 22 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Yoga and meditation is Rome-Rome swell
राठ में रामलीला मैदान में योग करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यालय में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित हुए। नेहरू युवा केंद्र ने राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के ग्राउंड में योग शिविर लगाया। योगाभ्यास कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम उदयवीर सिंह यादव ने करते हुए कहा कि युवा योग का प्रचार प्रसार करें। 

विज्ञापन


योगाभ्यास सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक हुआ। पतंजलि योग पीठ के योग प्रशिक्षक जगन्नाथ प्रसाद यादव व आदर्श सोनी ने आसन एवं प्राणायाम कराए। भारत स्काउट गाइड के सचिव अकबर अली, एनएसएस प्रभारी सत्य प्रकाश वर्मा ने सहयोग दिया। संचालन लखनलाल जोशी ने किया।
विज्ञापन


योग शिविर में डीआईओएस डॉ. चंद्रशेखर मालवीय, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामऔतार, जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश ज्ञानी, डीपीआरओ इंद्रपाल सोनकर ने भाग लिया। एडीएम डॉ.राजेश प्रजापति, डीएफओ एपी त्रिपाठी, लोनिवि के  एई डीडी यादव, महिला पतंजलि योग समिति क ी रानी बाथम, अजय गुप्ता, योगेंद्र कुमार अवस्थी, जगरूप,  स्टेडियम के वरिष्ठ लिपिक पीके वर्मा, एनवाईके लेखाकार रूपकिशोर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायत्री शक्तिपीठ में  योगाचार्य उमेश शुक्ला ने आसनों की वैज्ञानिकता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आसनों से न केवल व्याधि का निवारण होता है, बल्कि शरीर की अंत:स्रावी ग्रंथियों को सक्रिय कर स्वास्थ्य लाभ होता है।


भगवती प्रसाद, रमाकांत गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, माया सचान, गोपाल कृष्ण गुप्ता, अमित कुमार त्रिवेदी मौजूद रहे। जिला कारागार में बंदियों ने उत्साह से भाग लिया। गायत्री परिवार के योगाचार्य उमेश शुक्ला ने योगासन, प्राणायाम के साथ विश्व बंधुत्व का संकल्प दिलाया। शिक्षक अखिलेश शुक्ला व मनीष कुमार ने हास्य योग का अभ्यास कराया। जेल अधीक्षक एपी राय, जेलर केपी सिंह, डिप्टी जेलर अजय कुमार कुलवंत आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed