{"_id":"6abc02b18f124d2e900a3840","slug":"worker-crushed-to-death-after-iron-gate-collapses-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145714-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: लोहे का गेट गिरा, दबकर श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: लोहे का गेट गिरा, दबकर श्रमिक की मौत
विज्ञापन
फोटो 29 एचएएमपी 21 मृतक अरविंद अहिरवार। स्रोतः परिजन
राठ। वाहन पर लोहे का गेट लादते समय संतुलन बिगड़ने से गेट के नीचे दबकर घायल हुए श्रमिक की सोमवार देर रात झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में गेट उसकी गर्दन पर गिर गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर के छोटी जुल्हैटी मोहल्ला निवासी अरविंद अहिरवार (45) पुत्र श्रीपत सोमवार दोपहर बारहखंभा चौराहे की एक दुकान से लोहे का गेट वाहन में लाद रहे थे। तभी संतुलन बिगड़ने से गेट गिरने लगा। वह नीचे दब गए और गेट उनकी गर्दन पर जा गिरा। गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। देर रात 1.30 बजे झांसी में उनकी मौत हो गई। पत्नी सावित्री ने कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है।
बताया कि गेट गिरने की बात उनसे छिपाई गई। लोहे की दुकान से एक व्यक्ति ने घर पहुंचकर पति की तबीयत खराब होने की बात कही थी। वह परिजन सहित सीएचसी पहुंची जहां से पति को झांसी रेफर कर दिया था। युवक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। अपने पीछे पत्नी सावित्री, बेटे विकास व बेटी अनामिका को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।