फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Work boycott of revenue employees, protest demonstration

राजस्व कर्मचारी की मौत पर कार्य बहिष्कार किया धरना प्रदर्शन

Tue, 05 Apr 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Work boycott of revenue employees, protest demonstration
हमीरपुर। प्रतापगढ़ में पिटाई से राजस्व कर्मी की मौत से गुस्साए राजस्व कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज आरोपी एसडीएम की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद प्रतापगढ़ के लालगंज में तैनात नायब नाजिर राजस्वकर्मी सुनील शर्मा की बेरहमी से पिटाई की गई। जिससे उसकी मौत हो गई। इसी मामले में उप्र प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ सोमवार को कार्य से विरत रह कार्यालयों में तालाबंदी कर विरोध जताया। वहीं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जगदीश निगम ने आरोपी एसडीएम की तत्काल बर्खास्तगी के साथ गिरफ्तारी की मांग की, मृतक कर्मचारी के एक परिजन को सरकारी नौकरी व एक करोड़ की आर्थिक मदद दिए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संघ के जिलामंत्री प्रकाश सौरभ, संयुक्त मंत्री आशीष कौशल, जोनल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, ननकूराम, सत्येंद्र कुमार, राजकुमार त्रिवेदी, रामपाल कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, प्रकाश द्विवेदी, प्रभात तिवारी, गुरुदेव सिंह, अवधेश अवस्थी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। मौदहा संवाद के अनुसार तहसील कर्मचारियों ने प्रमोद सोनकर के नेतृत्व में कलम बंद हड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed