{"_id":"615b4ff68ebc3e0b35691544","slug":"women-s-anger-flared-up-for-not-having-sterilization-hamirpur-news-knp6563183146","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसबंदी न होने पर महिलाओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसबंदी न होने पर महिलाओं ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। सीएचसी में सोमवार को नसबंदी कैंप में पहुंचीं महिलाओं ने दिन भर इंतजार करने के बाद डॉक्टर के नहीं आने पर जमकर हंगामा किया। डॉक्टर ने गुरुवार को कैंप लगने का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत कराया।
सोमवार को सीएचसी में नसबंदी कैंप लगना था। सीएचसी पहुंची प्रेमा देवी, अंगूरी, शीतल, बिनीता, रेखा, प्रीती, उमादेवी, कुसमारानी, गीता, संध्या, रामरती, कैलाशी, बृजरानी आदि ने बताया कि परिवार की महिलाओं को नसबंदी आपरेशन के लिए सीएचसी लेकर पहुंचीं थीं। सुबह नौ बजे सीएचसी स्टाफ ने सभी जांचें करा दीं गईं। जिसके बाद महिलाएं डॉक्टर का इंतजार करतीं रहीं। सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक सर्जन नहीं पहुंचे। जिसके बाद महिलाओं का गुस्सा भड़क उठा। वहीं सीएचसी कर्मचारियों ने नसबंदी न होने की सूचना दी। इस पर नाराज महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि छोटे छोटे बच्चे लेकर भीषण गर्मी व बारिश में बैठीं रहीं। दिन भर इंतजार के बाद डॉक्टर न आने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने गुरुवार को नसबंदी कैंप लगाए जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद महिलाओं का आक्रोश शांत हुआ। अधीक्षक डा.अजय चौरसिया ने कहा किसी कारण वश चिकित्सक के न आने पर कैंप नहीं लग सका है। जल्द ही कैंप लगेगा।