फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Women put the jam

महिलाओं ने लगाया जाम

Wed, 18 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर Updated Wed, 18 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Women put the jam
जाम स्थल पर ईओ आशुतोष से बातचीत करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

राठ। गायत्री नगर नई बस्ती मोहल्ले में जलभराव की समस्या दूर न होने पर आक्रोशित महिलाओं ने मंगलवार को राठ-हमीरपुर मार्ग पर रस्सा बांध जाम लगा दिया। पहले भी महिलाओं ने समस्या दूर करने के लिए प्रदर्शन किया था। इसके बाद भी जलनिकासी न होने पर महिलाएं फिर भड़क गईं। रोड जाम करने से वाहनों की कतारें लग गईं। इससे बस यात्रियों को भी काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन


कस्बे के गायत्री नगर नई बस्ती में लोगों के घरों से निकले पानी से जलनिकासी की समस्या पैदा हो गई। मोहल्ले के लोगों ने अधिकारियों को शिकायतीपत्र देकर समस्या दूर करने की मांग की। समस्या का हल न होने पर सात मई को दर्जनों महिलाओं ने राठ-हमीरपुर मार्ग पर जाम लगाया था। तब अधिकारियों ने एक सप्ताह का समय मांगा। इस आश्वासन जाम खुल सका था।
विज्ञापन


एक सप्ताह गुजरने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने जलनिकासी की समस्या दूर नहीं की। इस पर मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे आक्रोशित दर्जनों महिलाओं ने राठ-हमीरपुर मार्ग पर रस्सा बांध जाम लगा दिया। इस दौरान महिलाओं ने प्रशासन और पालिका के अधिकारियों के विरोध में मुर्दाबाद के नारे लगाए। महिलाएं समस्या का समाधान करने की मांग पर अड़  गईं। जाम की जानकारी मिलते ही तहसीलदार परशुराम, ईओ नगर पालिका आशुतोष मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को समझाया लेकिन वे तत्काल जलनिकासी की मांग पर अड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में दो घंटे तक लगे जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम से बसों में बैठे यात्री और बच्चे बिलबिला उठे। शीला देवी, सुनीता, अशोक कुमार, रामदेव, गिरजारानी, प्रेमचंद्र, अवधरानी, सीतारानी, मिथलेश, राम कुमारी, सरोज, कल्याण आदि ने जाम स्थल पर बताया कि उनके घरों के अंदर गंदा पानी भरा हुआ है। नगर पालिका के अधिकारी इस समस्या को नजरअंदाज कर रहा है। सड़क पर गंदा पानी भरने से दुर्गंध आ रही है जिससे लोगों को अपने घरों के अंदर कैद रहना मजबूरी बन गया है। बाद में नगर पालिका द्वारा तत्काल जलनिकासी की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर जाम खुल सका। इस मामले में अधिशाषी अधिकारी आशुतोष ने कहा कि जलनिकासी का प्लान तैयार किया गया है। उसी के तहत शीघ्र काम शुरू कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed