फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   women bdc member died in an accident

दुर्घटना में महिला बीडीसी सदस्य की मौत

Wed, 11 May 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 11 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
women bdc member died in an accident
जिला अस्पताल में मृतका के गुमसुम परिजन। - फोटो : अमर उजाला

छोटे बेटे संग बाइक से हमीरपुर जा रहीं बीडीसी सदस्य शकुंतला यादव बुधवार सुबह मवईजार के पास बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सदर अस्पताल में उनकी मौत हो गई। हादसा बाइक से गाय के टकराने से हुआ। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।   

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब आठ बजे बिवांर थानाक्षेत्र के मवईजार गांव निवासी शकुंतला यादव (50) पत्नी रामकुमार यादव छोटे बेटे लल्लन के साथ बाइक से जिला मुख्यालय में रहने वाले ठेकेदार बेटे बच्चन यादव के यहां जा रही थीं। कस्बे में टाकीज के पास हाईवे पर बाइक गाय से टकराकर असंतुलित हो गई।
विज्ञापन


हादसे में शकुंतला और लल्लन गंभीर रूप से घायल हो गए। शकुंतला के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह वहीं बेहोश हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शकुंतला यादव मवईजार से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख का चुनाव भी लड़ा था
भरुआसुमेरपुर। मवईजार निवासी शकुंतला यादव ने क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव निर्विरोध जीतकर ब्लाक प्रमुख पद के लिए सपा से दावेदारी ठोंकी थी। सपा ने इनको अपना प्रत्याशी भी बनाया था। लेकिन चार दिन बाद सपा ने इनका टिकट काटकर जयनारायन सिंह यादव को प्रत्याशी बना दिया था। इस फैसले के बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। लेकिन चुनाव जयनारायन सिंह जीत गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed