फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman jumps into Betwa river, dies

Hamirpur News: बेतवा नदी में कूदी महिला, मौत

Wed, 12 Jul 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 12 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Woman jumps into Betwa river, dies
हमीरपुर /भरुआ सुमेरपुर। आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने बेतवा पुल से नदी में कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन

कस्बा सुमेरपुर के वार्ड संख्या एक की निवासी दिव्यांग राजेंद्र कुमार वर्मा की शादी करीब 20 वर्ष पूर्व माया देवी (39) के साथ हुई थी। दोनों के एक पुत्र शनि (18) है। पुत्र ने बताया कि पिता राजेंद्र कुमार मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कराते थे। कुछ दिनों से मां पिता दोनों मिलकर सब्जी की दुकान लगा रहे थे। लेकिन इससे भी उनको कोई खास लाभ नहीं हो रहा था। जिससे माली हालात दिन खराब हो रही थी। बताया कि बीती रात दोनों के मध्य आर्थिक हालात को लेकर जमकर बहस हुई थी। जिस पर उसने समझा-बुझाकर शांत करा दिया था। बताया कि मां बगैर किसी को बताए घर से निकली और मुख्यालय पहुंचकर बेतवा पुल से नदी में छलांग लगा दी। जिससे उनकी मौत हो गई। वार्ड के सभासद रामगोपाल वर्मा ने बताया कि महिला की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। इसी वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया है। कोतवाल दुर्गविजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed