फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman and child deaths from flu

बुखार से महिला और बालिका की मौत

Fri, 16 Sep 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 16 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Woman and child deaths from flu
एचएएमपी छानी में महिला की मौत पर घर के बाहर लगी महिलाओं की भीड़, इनसेट में शांती (फ ाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जिले में संक्रामक बीमारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार पीड़ितों का तांता लगा है। सरकारी व प्राइवेट अस्पताल भरे पड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग उदासीन है। छानी गांव में हर घर में मरीज पड़े होने के बाद दवा तक का छिड़काव नहीं कराया गया है। डेंगू से पीड़ित एक 60 वर्षीया महिला की रात इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई। उधर राठ क्षेत्र के जिगनी गांव में बुखार पीड़ित एक बालिका की इलाज को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


जिले में फैली संक्रामक बीमारी ने लगभग हर घर में दस्तक दे दी है। सरकारी अस्पतालोें में चिकित्सकों की कमी से मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो रहा है। वहीं आर्थिक रूप से टूट चुके किसान सिर्फ सरकारी चिकित्सकों के सहारे हैं। गंभीर रूप से बीमार लोगों को भी बाहर ले जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। हालांकि कुछ किसान ही कर्ज लेकर कानपुर या झांसी मेडिकल कालेजों में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन


अस्पतालों में अव्यवस्थाओं के चलते तमाम रोगी दम तोड़ चुके हैं। राठ क्षेत्र के जिगनी गांव निवासी चंद्रभान यादव की 12 वर्षीया पुत्री इस्सी को चार दिन पूर्व बुखार आया था लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने से घर में बुखार की गोलियां खिलाता रहा। चंद्रभान ने बताया कि रात में पुत्री की हालत गंभीर होने से उसे लेकर राठ सीएचसी जा रहा था। तभी रास्ते में बेटी की मौत हो गई। छानी प्रतिनिधि के अनुसार छानीबुजुर्ग गांव के बस स्टैंड नई बस्ती निवासी शांती (60) पत्नी श्रीलाल को बीते आठ दिन पूर्व बुखार आया। जिससे उसकी इलाज के दौरान डेंगू के चलते बीती रात मौत हो गई। मृतका के बेटे आशुतोष शिवहरे ने बताया कि बुखार आने पर मां को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे कानपुर के हैलेट में दो दिन भर्ती रखा। इसके बाद वहां के नर्सिग होम में भर्ती कराया। पीड़ित ने कहा कि चिकित्सकों ने डेंगू की पुष्टि की थी। महिला की मौत के बाद घर में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed