फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Wife left farmer husband after getting job went with Pradhan in hamirpur

एक और बेवफाई का किस्सा: नौकरी मिलने पर पत्नी ने किसान पति को ठुकराया, चली गई प्रधान के साथ; जानें कौन बेवफा?

Sat, 15 Jul 2023 09:48 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Jul 2023 09:48 PM IST
सार

कालीचरन ने बताया तीन जून 2008 को गांव की ही नर्वदा सिंह से विवाह हुआ था। जिससे दो पुत्रियां हुईं। बताया वह खेती करते हैं। उनका सपना पत्नी को पढ़ा लिखा कर सरकारी नौकरी दिलाना था। जिसके लिए जीतोड़ मेहनत की।

विज्ञापन
Wife left farmer husband after getting job went with Pradhan in hamirpur
नौकरी लगने के बाद पत्नी ने पति को छोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसडीएम ज्योति मौर्या मामला सोशल मीडिया पर तूल पकड़े है। इसी बीच जनपद के राठ कस्बे में ऐसा ही मामला सामने आया है। किसान पति ने अपनी पत्नी को पढ़ा लिखाकर स्वास्थ्य विभाग में आशा बनाया। नौकरी लगने के बाद पत्नी पति को छोड़ कर एक गांव के प्रधान के साथ रहने लगी। ज्योति मौर्या मामले से प्रेरणा लेते हुए किसान पति भी कोतवाली पहुंच न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

राठ कोतवाली क्षेत्र के बहगांव गांव निवासी कालीचरन ने बताया तीन जून 2008 को गांव की ही नर्वदा सिंह से विवाह हुआ था। जिससे दो पुत्रियां हुईं। बताया वह खेती करते हैं। उनका सपना पत्नी को पढ़ा लिखा कर सरकारी नौकरी दिलाना था। जिसके लिए जीतोड़ मेहनत की। शादी के बाद वर्ष 2014 में नर्वदा को इंटर व वर्ष 1017 में स्नातक की पढ़ाई कराई। वर्ष 2018 में नर्वदा की आशा बहू के पद पर नौकरी लग गई। बताया नौकरी के बाद अपने किसान पति के प्रति नर्वदा का व्यवहार बदल गया। कुछ समय बाद जरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से उसके संबंध बन गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया युवक वर्तमान में अपने गांव का प्रधान है। पत्नी उन्हें छोड़ कर युवक के साथ रहने लगीं। आरोप है जब उन्होंने विरोध किया तो ग्राम प्रधान ने जानमाल की धमकी देते हुए जबरन स्टांप पर फर्जी तरीके से तलाकनामा लिखवा लिया। बताया उनका अभी तक कोर्ट से तलाक नहीं हुआ। जिसके बावजूद ग्राम प्रधान दबंगई के बल पर उनकी पत्नी को राठ में कमरा लेकर अपने साथ रखे है। उन्हें जानमाल व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। वहीं कोतवाल संजय कुमार सिंह ने कहा उनके संज्ञान में मामला नहीं है।

विज्ञापन

आपसी सहमति से अलग हुए थे दंपती
नर्वदा सिंह ने बताया शादी के दो साल बाद पति से विवाद होने लगा था। 19 अप्रैल 2022 में दोनों ने आपसी सहमति से गवाहों के बीच विवाह विच्छेद करते हुए तलाक का सहमति पत्र भरा था। कहा उनके पूर्व पति द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed